विज्ञापन

Numerology Prediction 8: आज पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में बढ़ेंगी जिम्मेदारियां!

आज के दिन का अंक है 6 है और मूलांक 8. शनि और शुक्र की ऊर्जा से आज व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी. आज आपको नए आर्डर मिल सकते हैं. आईए जानते हैं कि मूलांक 8 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology Prediction 8: आज पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में बढ़ेंगी जिम्मेदारियां!
व्यवसायिक संपर्कों से मिलेगा बड़ा फायदा

Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता है. आज आप किसी भी कार्य को बहुत ही शानदार प्रबंधन के साथ करेंगे. शुरुआत में स्ट्रगल के बाद आपको इसमें बड़ी सफलता हासिल होगी. आज आपको जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ कार्य करने होंगे.आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आज दिन की शुरुआत में आपके कामों में बहुत संघर्ष हो सकता है. आपको धैर्य और अनुशासन से काम लेना है. शनि देव आपके धैर्य और गंभीरता की परीक्षा लेंगे. आज आपके प्रयास और कर्मों का फल आपको प्राप्त होगा. आपके प्रयास कामयाब होंगे और दोपहर बाद से परिणाम आपके पक्ष में काफी तेज और सकारात्मक प्राप्त होंगे. अधिकारी आपके काम पर नज़दीकी नजर रखेंगे. आज मन के मुताविक ट्रांसफर या प्रमोशन प्राप्त हो सकता है.अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ व्यवहार बेहतर रखें. सरकारी कार्यों में आज स्ट्रगल के बाद सफलता हासिल होगी.

Finance / फाइनेंस : आज आपकी मेहनत और संघर्ष से धन प्राप्ति होगी. आज धन प्राप्ति में थोड़ी देर लगेगी लेकिन आर्थिक स्थिति स्थायी तौर पर मजबूत होगी.किसी पुराने कर्ज चुकाने, मेडिकल बिल, कोर्ट कचहरी पर आज धन खर्च हो सकता है. प्रॉपर्टी और ज्वेलरी में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं. एफडी पर लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट करना लाभदायक रहेगा. शेयर बाजार या शार्ट मनी से दूर रहें.पुराने कर्ज चुकाने का प्रयास करें. आज का दिन किस्मत बदलने वाला होगा.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज किसी अंतरजातीय व्यक्ति या गंभीर स्वभाव वाले व्यक्ति के साथ आपके प्रेम संबंध बन सकते हैं. काफी समय से विवाह के लिए प्रतिक्षित जातकों के विवाह की बात बनेगी. वैवाहिक जीवन में आज जिम्मेदारी का एहसास होगा.जीवनसाथी के साथ ईगो से रिश्ते खराब होंगे. आज आपको जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा. पत्नि का आज आपके हर काम में सपोर्ट मिलेगा. परिवार में बुजुर्ग व्यक्तियों का आपको सहयोग प्राप्त होगा. माता पिता के आशीर्वाद से आज आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

Lucky Number / शुभ अंक : 5
Lucky Color / शुभ रंग : हल्का नीला 

आज का उपाय : आज किसी कंस्ट्रक्शन साइट के मजदूरों को चाय पिलाएं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 8 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com