Personality Number 5 / मूलांक 5 : किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 5 होता है. आज आपकी बेहतर कम्युनिकेशन के माध्यम से आप बड़ा बिज़नेस बना सकते हैं. आपके निर्णय काफी तेज और शानदार होंगे. आपकी बातें ग्राहकों का मन मोह लेंगी. आइये जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे आज के लिए आपका खास उपाय.
Career / करियर : आपके बोलने से बड़ा लाभ होगा. आपकी कम्युनिकेशन पावर काफी अट्रैक्टिव होगी. क्लाइंट आपकी बातों से प्रभावित होकर बड़ी डील फाइनल करेंगे. किसी मीटिंग या प्रेजेंटेशन में आपकी क्षमता जबरदस्त रूप से दिखेगी. आपकी मल्टीटास्किंग में महारत से कई कार्य एक साथ बनेंगे. सेल्स और मार्केटिंग से ताल्लुक रखने वाले जातकों के लिए आज बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे. ओवर एक्साइटमेंट में आकर कोई भी कमिटमेंट ना करें. आज बातचीत के दौरान संयम रखें अन्यथा झगड़ा होने की संभावना बन सकती है. व्यवसाय के लिए ट्रैवलिंग का योग बन रहा है.ऑनलाइन बिजनेस में भी आज सफलता के योग बन रहे हैं.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रह सकती है. टारगेट अचीव होने के बाद कमिशन और ब्रोकरेज से धन का आगमन होगा. अचानक बड़ा धन लाभ भी हो सकता है. शेयर बाजार में शार्ट ट्रेड या डिजिटल व्यापार के माध्यम से बड़ा धन लाभ होने की उम्मीद है. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट नुकसानदायक होगा.उधार के लेनदेन में कागजी कार्रवाई पूरी करें. ट्रैवलिंग और घर की लग्जरियस पर आज आपका धन खर्च होने की संभावना है. आज धन का प्रयोग धन को बढ़ाने के लिए करें. रोकने के प्रयास में धन निकल सकता है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज ऑफिस अथवा कॉलेज में नए प्रेम संबंध या जबरदस्त अट्रैक्शन बढ़ सकता है. सोशल मीडिया पर चैटिंग के माध्यम से आज बातचीत आगे बढ़ेगी. वैवाहिक जीवन में पार्टनर के साथ कार्य की अधिकता की वजह से दूरियां बढ़ सकती है. साथ में आउटिंग,डिनर और शॉर्ट टर्म रोमांटिक ट्रिप प्लान करें. पारिवारिक सदस्यों के द्वारा आज आपको पूरा सपोर्ट किया जाएगा.अचानक किसी पुराने मित्र के साथ मेल मिलाप हो सकता है. परिवार में बातचीत के दौरान भाषा की मर्यादा बनाकर रखें.गुस्से में बातचीत से रिश्ते खराब हो सकते हैं.
Lucky Number / शुभ अंक : 2
Lucky Color / शुभ रंग : पिस्ता हरा
आज का उपाय : 325 ग्राम हरी मूंग उबाल कर देशी घी और शक़्कर मिलाकर किसी गाय को खिलाएं. इससे कर्ज मुक्ति होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं