Personality Number 3 / मूलांक 3 : किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है. आज का दिन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगा. आप लोगों को सलाह देंगे, उससे लोगों को काफी लाभ मिलेगा.इसके अलावा आज के दिन आपके द्वारा किए गए प्रयासों में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त होगी. आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे इनके लिए आज का खास उपाय.
Career / करियर : बैंक, फाइनेंस,धर्म से संबंधित, पब्लिक डीलिंग और काउंसलिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार परिणाम देने वाला होगा. उच्च अधिकारियों के साथ आज रिश्ते बेहतर होंगे. ऑफिस में आपको नई और बेहतर जिम्मेदारी मिल सकती है. प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बन रहे हैं. व्यापार में आज नए ग्राहकों की भीड़ से बूस्टर मिलेगा. बातचीत के दौरान अहंकार भरे शब्दों का प्रयोग ना करें. सरकारी विभाग में अटके हुए कार्य, टेंडर आज पास हो सकते हैं. काफी समय से यदि लोन के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज उसमें कामयाबी मिल सकती है.
Finance / फाइनेंस : धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों के अलावा आपके द्वारा दी गई एडवाइस से आपको धन लाभ कमीशन के रूप में हो सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. बच्चों की पढ़ाई,कॉपी- किताब,घर की साज सच्चा पर आज धन खर्च हो सकता है.किसी धार्मिक आयोजन में आज धन खर्च होने की संभावना है.एजुकेशन,गोल्ड, म्युचुअल फंड,रियल एस्टेट में लॉन्ग टर्म के लिए इन्वेस्टमेंट करना बेहतर होगा. आज लापरवाही की वजह से नुकसान होने की संभावना है, इसलिए लेनदेन में सजग रहें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी. पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा. कहीं बाहर घूमने, आउटिंग, सीक्रेट डिनर प्लान कर सकते हैं. उम्र से बड़े व्यक्ति के साथ अट्रैक्शन प्रेम संबंधों में बदल सकता है. आज वैवाहिक जीवन में पार्टनर के साथ बॉन्डिंग मजबूत होगी. घर में किसी धार्मिक आयोजन में सहभागी होंगे. बच्चों से संबंधित कोई बड़ी खुशखबरी आपको प्रसन्न कर सकती है. परिवार में आज एटीट्यूड से काम नहीं चलेगा. आपको रिश्तो में झुकना पड़ेगा. आज आपके द्वारा दी गई सलाह लोगों के जीवन को बदल सकती है.
Lucky Number / शुभ अंक : 1
Lucky Color / शुभ रंग : गोल्डन
आज का उपाय : आज किसी शिक्षक या गुरु समान व्यक्ति को प्रेम पूर्वक, आदर के साथ एक कलम भेंट करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं