Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. आपके अंदर लीडरशिप की क्वालिटी का प्रयोग करके किसी महत्वपूर्ण कार्य को लीड करेंगे. आज आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल करना होगा. अधिक गुस्सा से ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती हैं. आइये जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : सैन्य क्षेत्र और स्पोर्ट्स सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी लाभकारी रहेगा. किसी भी कार्य के कंपटीशन में आप आगे रहेंगे. करियर में आज के दिन प्रमोशन या अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद है. नई नौकरी के प्रयासरत जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा. उच्च अधिकारी आपके लिए अतिरिक्त जिम्मेदारियां दे सकते हैं. किसी पुराने विवाद में कोर्ट के माध्यम से आपको जीत मिल सकती है. ऑफिस या व्यवसाय में किसी भी व्यक्ति के साथ वाद विवाद करने से बचें. आपके साहस और एनर्जी से कोई बेहतर प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है.
Finance / फाइनेंस: आज का दिन फाइनेंसियल कंडीशन के लिए बहुत शानदार रहेगा. आपके द्वारा की गई मेहनत से आपको धन की प्राप्ति होगी. प्रॉपर्टी से रिलेटेड कार्य में धन लाभ होगा. रुका हुआ कोई पेमेंट रिलीज होकर आपको मिल सकता है. धन से संबंधित रुकावट आज दूर हो सकती है. अपने भाई को उसकी पसंद का कोई गिफ्ट दें. इससे आपको आर्थिक मजबूती मिलेगी. आवेश में आकर किसी भी प्रकार का खर्च ना करें. कोई भी फाइनेंशियल कमिटमेंट करने से पहले पूरी जानकारी अवश्य कर लें. इन्वेस्टमेंट में रिस्क लेना आज लाभकारी रहेगा. किसी भी फाइनेंशियल एक्टिविटी में आप पेपर वर्क कंप्लीट करें. उधार लेनदेन से दिक्कत होगी.
Love and Personal Life / प्रेम एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके रिश्तों में काफी उत्तेजना रहेगी. बातचीत में एक दूसरे के प्रति पैशन रहेगा. सिंगल जातकों के आज किसी धर्म स्थान अथवा धार्मिक यात्रा में नए प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है. आपके द्वारा दिए गए प्रेम प्रस्ताव में आपको रजामंदी प्राप्त होगी. वैवाहिक जीवन में एक दूसरे के साथ संबंधों में मजबूती आएगी. छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें. गुस्सा या एक्शन लेने से बात बिगड़ सकती है. पार्टनर को आज आपकी केयर की आवश्यकता रहेगी. बातचीत के माध्यम से पुराना विवाद खत्म हो सकता है. आज विवाह के लिए प्रयासरत लोगों को कामयाबी मिलेगी.
Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग : हरा
आज का उपाय : आज किसी गाय को मीठी रोटी में गुड रखकर खिलाओ, इससे आपको कर्ज मुक्ति एवं धन लाभ की स्थिति बनेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं