विज्ञापन

31 August 2026 Numerology Horoscope 9: कठिन काम होंगे पूरे, नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने के लिए दिन अनुकूल

आज के दिन का अंक 4 है और मूलांक 9 जो मंगल और राहू की ऊर्जा आपके दिन को प्रभावित करेगी. आज आपको जल्दबाजी की जगह सोच समझकर निर्णय करने होंगे.

31 August 2026 Numerology Horoscope 9: कठिन काम होंगे पूरे, नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने के लिए दिन अनुकूल
31 August 2026 Numerology Horoscope 9
NDTV

Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. किसी रुके हुए मामले में आपकी प्रयासों से सक्रियता दिखेगी भावनात्मक रूप से प्रतिक्रिया न दें. आपकी ऊर्जा से प्रभावित होकर आप त्वरित निर्णय करेंगे. आइये जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आज आपकी लीडरशिप में काफी बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे. आपके समाधान करने की क्षमता काफी शानदार रहेगी. किसी कठिन टास्क को आपके द्वारा पूरा किया जा सकता है. आज व्यवसाय में आपके कस्टमर के साथ रिश्ते बेहतर होंगे. नए प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा. प्रॉपर्टी,कंस्ट्रक्शन, हेवी मशीनरी और फील्ड से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है.

Finance / फाइनेंस: आर्थिक मामलों में आज आपको अनुशासन बनाकर रखना होगा. अचानक आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. बिजनेस से जुड़े हुए मामलों में आज खर्च अधिक होगा. पुराने पेमेंट काफी सक्रियता के साथ वसूल होंगे. इन्वेस्टमेंट में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी. किसी भी व्यक्ति के दबाव एवं प्रभाव में आकर इन्वेस्टमेंट ना करें. फाइनेंशियल डिसीजन जल्दबाजी में ना करें. आज बचत पर ध्यान केंद्रित करें. आज की गई बचत से भविष्य में बेहतर आर्थिक सुरक्षा प्राप्त होगी.

Love and Personal Life / प्रेम एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंधों में भावनात्मक लगाव रहेगा. लेकिन छोटी-छोटी बातों से तनाव की स्थिति बन सकती है. ईगो फीलिंग से बचकर रहे अन्यथा अनावश्यक तनाव होगा. प्रेम संबंधों में पार्टनर के साथ पुरानी गलतफहमी को दूर करने का आज बेहतर अवसर मिलेगा. सिंगल जातकों को आज किसी आकर्षक व्यक्ति के साथ मुलाकात या कनेक्शन बनने की संभावना है. विवाह योग्य जातकों के लिए सोशल मीडिया या किसी मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से विवाह का प्रस्ताव प्राप्त होगा.

Lucky Number / शुभ अंक : 3
Lucky Color / शुभ रंग : पीला 

आज का उपाय : घर से बाहर निकलते समय आज अपने मुंह में एक दालचीनी का टुकड़ा रखकर निकलें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 9 Horoscope, Mulank 9 Rashifal, Mulank 9 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com