Personality Number 5 / मूलांक 5 : किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 5 होता है. आज आप मल्टीटास्किंग के लिए प्रयास करेंगे. किसी भी कार्य में आपको पूरी शिद्दत और ईमानदारी के साथ प्रयास करना होगा. पुराने संबंधों के माध्यम से कोई बड़ी लीड मिलने की संभावना रहेगी. आइये जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे आज के लिए आपका खास उपाय.
Career / करियर : कार्यस्थल पर आपकी बेहतर कम्युनिकेशन और कार्य के प्रति गंभीरता काफी शानदार रहेगी. आज आप किसी भी कार्य को जल्दबाजी या लापरवाही से करने की जगह व्यवस्थित तरीके से करने का प्रयास करेंगे. किसी कठिन टास्क को आपकी कार्यक्षमता से आसानी से पूरा किया जा सकेगा. एक साथ कई कार्य करने की जगह कार्य की प्राथमिकता तय करें. आज व्यवसाय में कोई नया प्रयोग ना करें. मार्केटिंग, टेलीकम्युनिकेशन,टूर एंड ट्रेवल्स और सेल्स के फील्ड से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने की संभावना है.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति अनप्रिडिक्टेबल रहेगी. अचानक नुकसान एवं अचानक बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है. छोटे-छोटे लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे. फाइनेंशियल डिसीजन और कमिटमेंट करते समय आपको सतर्क रहना होगा. बिजनेस से रिलेटेड ट्रैवल और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ऑनलाइन शॉपिंग पर आपका अधिक धन खर्च होने की संभावना है. किसी बड़े आकर्षक फाइनेंसियल ऑफर में इन्वेस्टमेंट करने से बचें. पैसा डबल और बेहतर रिटर्न का दावा करने वाली योजनाओं के बारे में पूरी रिसर्च एवं एक्सपर्ट से सलाह लेकर निवेश करें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपकी बातचीत काफी आकर्षक रहेगी. कार्य के प्रति व्यस्तता की वजह से संबंधों में गलतफहमी होने की संभावना रहेगी. सोशल मीडिया के माध्यम से किए गए मैसेज या चैटिंग से मिसकम्युनिकेशन की वजह से विवाद होने की संभावना रहेगी. वैवाहिक जीवन में आज आपको अपनी जिम्मेदारियां को बेहतर तरीके से समझना होगा. पार्टनर के साथ समय निकालकर थोड़ा बाहर घूमने या आउटिंग का प्लान करें. मौका मिलने पर एक दूसरे के साथ बातचीत करें. आपके द्वारा अचानक कोई सरप्राइज दिया जा सकता है.
Lucky Number / शुभ अंक : 5
Lucky Color / शुभ रंग : महरून
आज का उपाय : गौशाला में जाकर गायों को हरा चारा खिलाएं. जेब में हरे रंग का एक रुमाल रखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं