विज्ञापन

30 August 2026 Numerology Horoscope 5: कम्युनिकेशन और समझदारी से कैरियर में मिलेगी सफलता

आज के दिन का अंक 3 और आपका मूलांक 5 है. आज बुध और बृहस्पति की ऊर्जा से आपका दिन प्रभावित होगा. आज आपकी बेहतर कम्युनिकेशन और ज्ञान से व्यवसाय में प्रगति होगी.

30 August 2026 Numerology Horoscope 5: कम्युनिकेशन और समझदारी से कैरियर में मिलेगी सफलता
मूलांक 05 का राशिफल
Photo Credit: NDTV

Personality Number 5 / मूलांक 5: किसी भी माह की 5, 14, 23  तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 5 होता है. आपकी कम्युनिकेशन पॉवर शानदार रहेगी. व्यवसाय में आज कई बेहतरीन अवसर मिलेंगे. अनुभव का पूरा लाभ लेने का प्रयास करें. आइये जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे आज के लिए आपका खास उपाय.

Career / करियर:

आज कम्युनिकेशन के माध्यम से किसी बड़ी बिजनेस डील में कामयाबी मिलने की संभावना रहेगी.आपकी स्मार्ट थिंकिंग की वजह से कई बड़े अवसर आपको प्राप्त होंगे. इंटरव्यू और किसी मीटिंग के दौरान आपके दिए गए प्रेजेंटेशन में क्लाइंट्स को काफी आसानी रहेगी. आपकी नेगोशिएशन पावर क्लाइंट्स को अट्रैक्ट करेगी. ऑनलाइन किसी माध्यम से बिजनेस लीड मिलने की संभावना है. डिजिटल मार्केट, टेलीकम्युनिकेशन, टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े लोगों को आज काफी शानदार सफलता प्राप्त होने की संभावना है. बिजनेस में आज आपकी बेहतर प्लानिंग से शानदार परिणाम प्राप्त होंगे.

Finance / फाइनेंस:

इनकम को बढ़ाने के कई नए रास्ते प्राप्त होने की संभावना है. पार्ट टाइम बिजनेस एवं किसी कार्य की कमीशन प्राप्त होने की संभावना बनेगी. धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हो सकती है. छोटे-छोटे खर्चों पर आपको कंट्रोल करना होगा. जल्दबाजी में किया गया इन्वेस्टमेंट ठीक नहीं रहेगा. किसी भी बड़े इन्वेस्टमेंट से पहले एक्सपर्ट की सलाह एवं रिसर्च करने के बाद ही निर्णय करें. किसी भी व्यक्ति के प्रभाव में आकर कोई धन खर्च न करें. किसी भी व्यक्ति के साथ उधार में लेनदेन ना करें एवं ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में सतर्कता रखें.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन:

प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन में बातचीत के दौरान काफी आकर्षण और चार्म रहेगा. सिंगल जातकों के लिए नए प्रेम संबंध बनने की संभावना है. सोशल मीडिया एवं फ्रेंड सर्कल के माध्यम से प्रेम संबंध बनेगा. विवाह योग्य जातकों के विवाह के प्रस्ताव प्राप्त होंगे. पहले से रिलेशनशिप में जो जातक हैं उनके लिए आज कहीं बाहर घूमने, रोमांटिक ट्रिप का प्लान करना होगा. परिवार के साथ समय व्यतीत करें. किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं. जीवनसाथी के साथ बातचीत काफी महत्वपूर्ण रहेगी. भविष्य से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय मिलकर कर सकते हैं.

Lucky Number / शुभ अंक: 6
Lucky Color / शुभ रंग: हल्का हरा 

आज का उपाय: सबा पाव मूंग उबाल कर देशी घी और शक्कर मिला कर किसी गाय को खिलाओ. जेब में हरा रुमाल रखें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 5 Horoscope, Mulank 5 Rashifal, Mulank 5 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com