Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8,17,26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होगा. आपके द्वारा किए गए कार्य का आज आपको फल प्राप्त होगा.अनुशासन और ईमानदारी के साथ आज आपके कार्य करने होंगे. अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ संबंध बेहतर रखें. आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज ऑफिस में आपको पुराने किए गए कार्यों का हिसाब देना पड़ सकता है. अधिकारियों के द्वारा आपके कार्य की समीक्षा की जाएगी. सरकारी अटके हुए कार्यों में सफलता मिल सकती है. ज्यूडिशरी से संबंधित मैटर में लाभ होगा. कंस्ट्रक्शन, प्रॉपर्टी डीलिंग के कार्य बेहतर रहेंगे. सैलरी में इंक्रीमेंट और प्रमोशन होने की संभावना है.आपके अनुशासन और ईमानदारी से प्रभावित होकर उच्च अधिकारियों के द्वारा आपका सपोर्ट किया जाएगा.किसी कोर्ट केस के माध्यम से आज आपको बेहतर परिणाम हासिल होंगे.व्यवसाय में प्रगति धीमी होगी लेकिन लाभ स्थाई होगा. हेवी मशीनरी, लोहा,तेल और सरकारी टेंडर से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी. टैक्स और लीगल मामलों में आज विशेष ध्यान रखें. अधीनस्थ कर्मचारी और गरीबों के साथ व्यवहार बेहतर करें.
Finance / फाइनेंस : आज धन का आगमन काफी रुक-रुक कर होगा. बार-बार फाइनेंशियल मैटर्स में रुकावट आपको मानसिक तनाव दे सकती है.कोई बकाया भुगतान मिल सकता है. फैमिली प्रॉपर्टी से रेंट, इंश्योरेंस और इन्वेस्टमेंट से रिटर्न मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. घर के मेंटेनेंस, हॉस्पिटल में खर्च और कोर्ट केस में धन लग सकता है.उधार का लेनदेन काफी दिक्कत दे सकता है. आज आपको फाइनेंशियल मामलों में अनुशासन बनाकर रखना होगा.सिर्फ सिक्योर निवेश करें.रिस्की इन्वेस्टमेंट में आज नुकसान होने की संभावना है.शेयर बाजार, क्रिप्टो,शॉर्टकट मनी,पैसा डबल स्कीम से दूर रहें. प्रॉपर्टी और गोल्ड में इन्वेस्टमेंट करें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : वैवाहिक जीवन एवं प्रेम संबंधों में आज जिम्मेदारियां बढ़ेगी.एक दूसरे के प्रति सम्मान में बढ़ोतरी होगी. आज रोमांटिक एनर्जी कम एक्टिव रहेगी.आपको जिम्मेदारियां को निभाने का एहसास होगा.विवाह योग्य जातकों के अरेंज मैरिज का प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है.किसी गंभीर अथवा उम्र में बड़े व्यक्ति के साथ आपका आकर्षण हो सकता है. परिवार में आज जिम्मेदारी उठाने का वक्त है. पार्टनर के साथ उसके परिवार के लोगों का सम्मान करें.गुस्सा और चुप्पी पर संतुलन बनाकर रखें.घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा करें.साथ में समय व्यतीत करें.बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने से जीवन की दिक्कतें कम हो सकती है.
Lucky Number / शुभ अंक : 1
Lucky Color / शुभ रंग : डार्क गोल्डन
आज का उपाय : आज किसी गरीब अथवा जरूरतमंद व्यक्ति को सरसों का तेल एवं लोहे से बनी कोई वस्तु दान करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं