Personality Number 1 / मूलांक 1 : किसी भी माह की 1,10,19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता है.आज आपको काफी मेहनत और संघर्ष के बाद ही सफलता मिलेगी.आपकी जरा सी लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है.आज आपको टीम के साथ मिलकर काम करना होगा.आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का आपके लिए खास उपाय.
Career / करियर : आज ऑफिस में आपको प्रमोशन मिल सकता है. नई जिम्मेदारी आज आपके लिए काफी मजबूत बनाएगी. किसी महत्वपूर्ण कार्य में आज आपको लीड करने का अवसर मिलेगा. सरकारी नौकरी, मैनेजमेंट, पॉलिटिक्स से जुड़े लोगों के लिए आज दिन शानदार रहेगा. उच्च अधिकारियों के द्वारा आपके कार्यों की समीक्षा की जा सकती है. ईगो और ऐटिटूड की वजह से अधीनस्थ कर्मचारी आज खफा हो सकते हैं. किसी भी कार्य को आज टीम के साथ मिलकर करें.आज आपके व्यवसाय में काफी परिवर्तन का समय है.अपने ब्रैंड को बड़ा बनाने के लिए प्रयास करना होगा.आज नई लॉन्चिंग और किसी नए व्यवसाय की शुरुआत के लिए दिन बेहतर है.सरकारी टेंडर या कोई वर्क आर्डर मिल सकता है. पार्टनरशिप व्यवसाय में जल्दबाजी में कोई भी कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से बचना होगा. अधीनस्थ कर्मचारियों के माध्यम से व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी.
Finance / फाइनेंस : आज आपकी वित्तीय स्थिति में काफी उतार-चढ़ाव बना रहेगा. धन का आगमन होगा लेकिन स्थाई रूप से टिकेगा नहीं. ऑफिस में आज आपको बोनस मिल सकता है.कार्य के पूरा होने पर कमीशन और फंसा हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. गाड़ी और सामाजिक दिखावे के अलावा बिजनेस में किसी को खुश करने के लिए गिफ्ट देने पर धनखर्च होने की संभावना है. सेविंग्स पर फोकस करना होगा. सिर्फ प्रॉपर्टी और गोल्ड में इन्वेस्टमेंट करें.सरकारी कंपनियों में निवेश करने से लाभ होगा. ट्रेडिंग और शेयर बाजार से दूर रहें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : किसी बड़े व्यक्तित्व और आकर्षक व्यक्ति के साथ आज आपका प्रेम संबंध बन सकते हैं. नए प्रेम संबंधों के लिए आज प्रपोज करने के लिए बेहतर दिन है. आज पार्टनर के साथ संबंध बेहतर होंगे. पहले से रिश्तो में सुधार होगा. आपके द्वारा की गई गलतियां आज माफी मांगने से खत्म हो सकती है. पार्टनर के व्यवहार की तारीफ करना बेहतर होगा. रिश्तो में इगो दिखाने से घर बर्बाद हो सकता है. बेहतर रिश्तों के लिए आज आपको झुकना होगा. आपको घूमने फिरने और साथ में डिनर करने पर समय व्यतीत करना होगा.
Lucky Number / शुभ अंक : 4
Lucky Color / शुभ रंग : नारंगी
आज का उपाय : आज पीपल के वृक्ष की जड़ों में शुद्ध जल और काले तिल चढ़ाएं एवं अपने पर्स में तांबे का एक सिक्का रखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं