विज्ञापन

Numerology Prediction 8: किसी भी बड़े निवेश में ज्यादा रिस्क लेना जोखिम भरा रहेगा!

आज के दिन का अंक है 3 है और मूलांक 8.शनि और बृहस्पति की ऊर्जा आपका दिन प्रभावित करेगी.आज का दिन अनुशासन और प्लानिंग के आधार पर आपको सफलता प्रदान करेगा. आईए जानते हैं कि मूलांक 8 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology Prediction 8: किसी भी बड़े निवेश में ज्यादा रिस्क लेना जोखिम भरा रहेगा!
मूलांक 8: व्यवस्थित प्रयासों से बनेंगे नए अवसर

Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता.पूर्व से लंबित कार्य आज आपके द्वारा पूरे करने का सार्थक प्रयास होगा. अधिक मेहनत और स्लो परिणाम आज आपको थोड़ा परेशान कर सकती है लेकिन आज की मेहनत और धैर्य के परिणाम स्थाई होंगे. आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : ऑफिस में आज आपकी जिम्मेदारियों में बदलाव और बढ़ोतरी की जा सकती है. आपके बॉस को आपसे उम्मीदें अधिक रहेंगी. अथॉरिटी से जुड़े लोग आपकी कार्यप्रणाली पर नजर रख सकते हैं. सरकारी सेवा में कार्यरत लोगों के लिए आज का दिन शानदार है. किसी पुराने कानूनी मामले में आज सफलता मिल सकती है. नौकरी में परिवर्तन सकारात्मक नहीं होगा. बेहतर विकल्प की तलाश जारी रखें.पूर्व में किये प्रयासों से आज परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. प्रमोशन या ट्रांसफर से सम्बंधित शुभ समाचार मिल सकते हैं. अजमेर व्यवसायिक गतिविधियों में आपको विशेष  ध्यान देना होगा. बकायेदारों की सूची तैयार करके उनसे अपना धन वापस मांगें. कंस्ट्रक्शन, हेवी मशीनरी, आयरन सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष लाभदायक है.

Finance / फाइनेंस : आज फाइनेंशियल एनर्जी काफी एक्टिव रहेंगी. वित्तीय मामलों में आपको डिप्लोमेटिक निर्णय लेने होंगे. अचानक भारी खर्च आपके बजट का संतुलन बिगाड़ सकते हैं.इन्वेस्टमेंट में किसी भी प्रकार का रिस्क आपको जोखिम में डाल सकता है. उधार लेनदेन में आज आपको ध्यान रखना होगा. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए कोई लाभकारी योजना प्राप्त हो सकती है. छोटी-छोटी बचत बड़े लाभ दे सकती है. आज फाइनेंशियल कमिटमेंट भावनाओं के आधार पर ना करें. कोई भी बड़ा निवेश आज एनालिसिस के बाद ही करें. पेंडिंग पेमेंट प्राप्त हो सकता है.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंधों में आप पार्टनर के प्रति समर्पित होंगे. लेकिन अपने मन की भावनाओं को शब्दों में व्यक्त नहीं कर पाएंगे. पार्टनर के द्वारा कहे गए शब्दों से आप हर्ट हो सकते हैं. अत्यधिक व्यस्तता और कार्य के प्रेशर की वजह से रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती है. आपको चाहिए कि पार्टनर के ऊपर भरोसा करें और स्पष्ट रूप से संवाद कर पहले से चली आ रही गलतफहमियां आज दूर करने का प्रयास करें. वैवाहिक जीवन में आज ऑफिशियल और पर्सनल लाइफ के बीच संतुलन बनाना होगा. दोनों लोग मिलकर कोई फाइनेंशियल डिसीजन ले सकते हो. पारिवारिक जिम्मेदारियां आज आपको थोड़ा प्रेशर कर सकती है. परिवार में किसी भी प्रकार के विवाद खत्म होने का संकेत है.

Lucky Number / शुभ अंक : 4

Lucky Color / शुभ रंग : सुरमई 

आज का उपाय : आज के दिन जरूरतमंद लोगों में उड़द दाल के पकोड़े, जूते - चप्पल एवं छाते का दान करें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 8 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com