विज्ञापन

Numerology Prediction 9: आपकी सकारात्मक सोच करियर में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगी!

आज के दिन का अंक है 4 है और मूलांक 9 जो मंगल और राहू की ऊर्जा से आपके दिन को प्रभावित करेगी. आज आपकी लीडरशिप क्वालिटी तो बढ़ेगी लेकिन गुस्से और ईगो पर कंट्रोल रखना होगा.आईए जानते हैं कि मूलांक 9 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology Prediction 9: आपकी सकारात्मक सोच करियर में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगी!
नेतृत्व क्षमता दिलाएगी पहचान.

Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. आज आपकी बहादुरी भरे निर्णय से व्यवसाय में विस्तार होगा. फाइनेंसियल कंडीशन मजबूत होगी.व्यवसाय में पार्टनरशिप की ऑफर से फ्यूचर में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे. आइये जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आज आपकी नेतृत्व करने की क्षमता जबरदस्त होगी. सैन्य क्षेत्र और प्रशासन से संबंध रखने वाले लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा. आज आप बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे. आपके आत्मविश्वास और कार्य प्रणाली से अधिकारी प्रभावित होंगे. कोई बड़ी जिम्मेदारी या प्रमोशन से संबंधित सकारात्मक परिणाम आपको प्राप्त होंगे. नई नौकरी की तलाश आज पूरी हो सकती है.नई जॉब के इंटरव्यू या सामने से बेहतर ऑफर मिलने की संभावना है. कोई भी निर्णय करते समय पूरा आत्मविश्वास रखें. वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह को महत्व दें.व्यवसाय में आज का दिन काफी विस्तार का हो सकता है. आपकी कार्यप्रणाली और बेहतर निर्णय से लाभ की प्राप्ति होगी.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. पेंडिंग पेमेंट या अथॉरिटी में अटका हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है. एडिशनल इनकम बनेगी. किसी कार्य की कमीशन के रूप में धन लाभ हो सकता है. आज आवेश में आपको अतिरिक्त खर्च नहीं करना है. जरूरत के हिसाब से आवश्यक वस्तुओं को खरीदें. अनावश्यक खर्चों पर कंट्रोल करें.बेहतर भविष्य के लिए बजट का संतुलन बनाकर चलें. सेविंग्स पर फोकस करें. लॉन्ग टाइम इन्वेस्टमेंट के लिए आज का दिन बेहतर है.गोल्ड एवं प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट लाभदायक रहेगा. ज्यादा लालच में आकर रिस्की इन्वेस्टमेंट अवॉइड करें. जल्दी अमीर बनने वाली योजनाएं आज हानिकारक सिद्ध हो सकती है.

Love and Personal Life / प्रेम एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में काफी आक्रामक ऊर्जा सक्रिय रहेगी. आपकी फिलिंग्स गहरी होगी.बातचीत के दौरान गुस्सा या गलतफहमी की वजह से विवाद की स्थिति बन सकती है. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा. जीवनसाथी के द्वारा आपकी काफी केयर की जाएगी. आपकी भावनाओं का सम्मान किया जाएगा. परिवार के साथ किसी मांगलिक आयोजन पर लंबी चर्चा हो सकती है. वैवाहिक जीवन में एक दूसरे के प्रति भरोसा बनाकर रखें. सिंगल लोगों के लिए आज किसी मैट्रिमोनियल साइट से रिश्ते की बातचीत शुरू हो सकती है.

Lucky Number / शुभ अंक : 5
Lucky Color / शुभ रंग : केसरिया 

आज का उपाय : आज हनुमान जी को जनेऊ और नारियल अर्पित कर बूँदी का भोग अर्पित करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 9 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com