Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता है. आज आपके काफी समय से रुके हुए कार्य फिर से शुरू हो सकते हैं.आपकी ईमानदारी से लोग प्रभावित होंगे. धैर्य के साथ लिए गए निर्णय भविष्य में आपको लाभान्वित करेंगे. आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज आपके द्वारा की जाने वाली मेहनत से बड़े बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे. सरकारी नौकरी और जुडिशरी, कंस्ट्रक्शन एवं सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों को विशेष लाभ की स्थिति बनेगी. ऑफिस में आज आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है. उच्च अधिकारियों के द्वारा आपके कार्य की प्रशंसा होगी.काफी समय से पेंडिंग प्रोजेक्ट आज मूव कर सकता है. नई नौकरी की तलाश आपकी पूरी हो सकती है. जल्दबाजी करने की जगह धैर्य से कार्य करें. आपकी मेहनत भविष्य में आपको बेहतर परिणाम देने वाली है. व्यवसाय में आज शुरुआती रुकावट के बाद बेहतर लाभ और स्थिरता आएगी. पूर्व में किए गए निवेश से ग्राहकों की भीड़ लग सकती है.डिजिटल व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे.व्यावसायिक साझेदारी करने के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा.
Finance / फाइनेंस : दिन की शुरुआत में आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी. कुछ समय पश्चात रूकावटों के दूर होते ही आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी. रुके हुए पेमेंट आज रिलीज हो सकते हैं. इनकम के साथ आज आपको सेविंग्स पर फोकस करना होगा. पारिवारिक व्यवसाय में आज इन्वेस्टमेंट करके लाभ कमा सकते हैं. घर की जरूरत पर आज आपका दिन खर्च हो सकता है.लॉन्ग टर्म में इन्वेस्टमेंट की प्लानिंग करें. रियल एस्टेट, गवर्नमेंट बॉन्ड, म्युचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट बेनिफिट देने वाला होगा. फाइनेंशियल डिसीजन में ज्यादा जोखिम न उठाएं. धैर्य के साथ आज फाइनेंशियल कमिटमेंट करें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंधों में आज एक दूसरे पर भरोसा करना होगा. नए प्रेम संबंध डेवलप होंगे. आज कार्य की व्यस्तता काफी अधिक रहेगी. इसलिए पार्टनर के साथ समय की कमी की वजह से दूरियां बढ़ सकती हैं. बेहतर कम्युनिकेशन के माध्यम से गलतफहमी ना होने दें. वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी के द्वारा सहयोग किया जाएगा. परिवार में आज किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को आपको दिया जा सकता है. वैवाहिक जीवन शांतिप्रिय तरीके से व्यतीत होगा. कुंवारे लोगों के लिए नया रिश्ता होने की संभावना है.
Lucky Number / शुभ अंक : 2
Lucky Color / शुभ रंग : हल्का नीला
आज का उपाय : पीपल के वृक्ष के नीचे आज तिल के तेल का दीपक जलाएं एवं हनुमान चालीसा का पाठ करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं