Personality Number 7 / मूलांक 7 : किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है. आज आप जटिल परिस्थितियों में लगातार आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे. आपकी चतुराई और तेज बुद्धि से आपको अचानक सफलता प्राप्त होगी. आइये जानते हैँ मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.इसके साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय.
Career / करियर : आज आपकी नॉलेज,एक्सपीरियंस और एनालिसिस करने की क्षमता काफी तेज रहेगी. किसी भी कार्य को बेहतर तरीके से आज आप खत्म करेंगे.आज का दिन करियर में विशेष लाभदायक रहेगा. ऑफिस में बड़ी से बड़ी समस्या आपके दखल से खत्म हो सकती है. उच्च अधिकारियों पर आपकी कार्यप्रणाली का विशेष प्रभाव पड़ेगा. नई नौकरी या पदोन्नति का अवसर प्राप्त हो सकता है. व्यवसाय में आज पुराने संबंधों के माध्यम से बड़ा ऑर्डर प्राप्त हो सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. ऑनलाइन बिजनेस में लाभ के अवसर मिलेंगे.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति अन्य दिनों की तुलनात्मक काफी शानदार रहेगी. किसी नजदीकी रिश्तेदार के पास आपका अटका हुआ धन वापस मिल सकता है. आय के स्रोत बढ़ेंगे. इमोशनल होकर धन खर्च न करें. आज उधार लेनदेन से बचना होगा. कर्ज के लिए प्रयास न करें. अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की कोशिश करें. अनावश्यक रूप से खरीदारी करके बजट ना बिगाड़ें. गवर्नमेंट स्कीम म्युचुअल फंड और गोल्ड में लॉन्ग टर्म के लिए इन्वेस्टमेंट करने से फ्यूचर में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में काफी अधिक नजदीकियां बढ़ेंगी. पहले से चली आ रही दूरी और गलतफहमी आज बातचीत के माध्यम से खत्म हो सकती है. रिश्तो में ईमानदारी से नजदीकियां बढ़ेंगी. वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा. जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें. परिवार में बातचीत और साथ में समय व्यतीत करने से माहौल शांतिपूर्ण रहेगा. अविवाहित जातकों के जीवन में आज किसी बड़े परिवार से रिश्ता बनने की संभावना है.
Lucky Number / शुभ अंक : 2
Lucky Color / शुभ रंग : आसमानी
आज का उपाय : किसी मंदिर अथवा किसी भी धर्म स्थान में कुछ समय आंख बंद करके बैठे एवं अपने इष्ट का ध्यान करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं