विज्ञापन

Numerology Prediction 6: आज आपके सम्मान और फाइनेंसियल कंडीशन में होगी वृद्धि!

आज के दिन का अंक 4 और मूलांक 6 यानी शुक्र और राहू की ऊर्जा से  आज आपके भाग्य में वृद्धि और पारिवारिक रिश्तों में मिठास आएगी.आईए जानते हैं कि मूलांक 6 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology Prediction 6: आज आपके सम्मान और फाइनेंसियल कंडीशन में होगी वृद्धि!
रिश्तों में प्रेम और समझ बढ़ेगी.

Personality Number 6 / मूलांक 6 : किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है. आपके द्वारा आज तेजी से आपके लक्षण की प्राप्ति के प्रयास किए जाएंगे कई अवसर आपको आगे बढ़ाने के लिए मिलेंगे भविष्य में इससे आपको बेहतर परिणाम हासिल होंगे. इमोशनल होकर कोई भी निर्णय न करें.आइये जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे मूलांक 6 के लोगों के लिए आज का खास उपाय.

Career / करियर : ऑफिस में आज आपकी मेहनत और क्रिएटिविटी काफी नोटिस की जाएगी. आपकी लग्जरियस और अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी से लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे. क्लाइंट्स के साथ आपके संबंध बेहतर बनेंगे. आज आपको व्यवसाय में विशेष लाभ की प्राप्ति होगी.बेहतर अवसर या नई नौकरी के लिए आप प्रयास कर सकते हैं. इसमें आपको कामयाबी मिलेगी. उच्च अधिकारियों के द्वारा आपके कार्य की प्रशंसा की जाएगी. कोई अत्यंत महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट आपके लिए दिया जा सकता है. यह आपके करियर का टर्निंग पॉइंट होगा. आपका व्यवहार सहायक कर्मचारी के साथ काफी बेहतर रहेगा. व्यवसाय में आज का दिन विस्तार का है. नए लोगों के साथ आज बेहतर संबंध बनेंगे. आज आपकी ग्राहकी बढ़ेगी. पार्टनरशिप के व्यवसाय में लाभ होगा.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी फाइनेंसियल कंडीशन काफी मजबूत रहेगी. रुका हुआ पैसा प्राप्त हो सकता है. एक से ज्यादा जगह से धन लाभ की उम्मीद है. घर में लग्जरियस और कंफर्ट से रिलेटेड खर्चों में बढ़ोतरी होगी.आज आप अपने खुद की पर्सनालिटी को डेवलप करने के लिए धन खर्च कर सकते हैं. समाज में दिखावे के लिए भी धन खर्च होने की संभावना है. घूमने फिरने,मौज मस्ती एवं परिवार के साथ खाने पीने पर आज खर्च बढ़ेगा.आर्थिक स्थिरता और मजबूती के लिए सेविंग्स पर फोकस करें. और खर्चों पर कंट्रोल करें. लॉन्ग टाइम इन्वेस्टमेंट से लाभ होगा. म्युचुअल फंड और रियल एस्टेट में इन्वेस्टमेंट करके बेहतर लाभ कमा सकते हैं. शेयर बाजार में निवेश करने से बचें.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में रोमांस और जिम्मेदारियां बढ़ेंगी.किसी नए व्यक्ति के साथ एवं संबंध बन सकते हैं. पहले से चला आ रहा मनमुटाव आज बातचीत के माध्यम से खत्म हो सकता है. वैवाहिक जीवन काफी बेहतर रहेगा. जीवनसाथी का हर कार्य में सहयोग मिलेगा. परिवार के साथ किसी रोमांटिक ट्रिप पर जाने का अवसर मिलेगा. अनमैरिड लोगों के लिए आज विवाह से संबंधित बातचीत काफी आगे जा सकती है.

Lucky Number / शुभ अंक : 9
Lucky Color / शुभ रंग :  क्रीम 

आज का उपाय : किसी महिला भिखारी को आज सफेद मिठाई और इत्र एवं चावल का दान करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 6 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com