Personality Number 5 / मूलांक 5 : किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 5 होता है.आज आपको डिप्लोमेटिक होकर निर्णय लेने होंगे.इससे आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे. आज बार-बार परिस्थितियों में बदलाव हो सकता है.आइये जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे आज के लिए आपका खास उपाय.
Career / करियर : आज आपका टैलेंट का आप बेहतर प्रयोग करेंगे. सेल्स और मार्केटिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा. रिलेशन बेहतर बनेंगे. आज कंसलटेंसी के माध्यम से लोगों के साथ बेहतर संवाद होगा. नई नौकरी की तलाश या नए व्यवसाय में आज सफलता मिलेगी. किसी अन्य कंपनी से सामने से आपको ऑफर मिल सकता है. ऑफिस में कठिन से कठिन परिस्थितियों में आपके द्वारा आसानी से समस्या का समाधान किया जा सकता है. अपने मन के विचारों को आज खुलकर व्यक्त करें.व्यवसाय में नए ग्राहकों के लिए बेहतर तरीके से जोड़ सकेंगे. कोई नया कॉन्ट्रैक्ट साइन हो सकता है. ऑनलाइन व्यवसाय और टेलीकॉम सेक्टर के माध्यम से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे. किसी भी कॉन्ट्रैक्ट को फाइनल करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी स्ट्रांग रह सकती है. इनकम के एडिशनल सोर्सेस डेवलप होंगे.आज उधार दिया गया धन वापस मिलने की संभावना है. अचानक आपके खर्चों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. बजट प्लान करके कोई भी फाइनेंशियल डिसीजन करें. इनकम को बढ़ाने के लिए आज आपको विशेष ध्यान देना होगा. सरकारी योजनाओं में निवेश करने से लाभ की स्थिति बनेगी.शेयर बाजार में बड़ा रिस्क लेने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह लें, अन्यथा निवेश करने से बचें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंधों में आज रोमांटिक एनर्जी एक्टिव रहेंगी. हंसी मजाक और फ्लर्ट करने से आज रिश्ते काफी मजाकिया रहेंगे. जीवनसाथी और प्रेम संबंधों में बातचीत खुलकर करें. पुरानी गलतफहमियां आज कम्युनिकेशन के माध्यम से खत्म हो सकती हैं. नए रिश्तों में आपका आकर्षण काफी अधिक होगा. वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी का बेहतर सहयोग प्राप्त होगा. परिवार के साथ खुशी के पल बिताने का मौका प्राप्त होगा. कुंवारे लोगों की विवाह से संबंधित बातचीत आगे बढ़ सकती है. आज जीवनसाथी के साथ आउटिंग या डिनर प्लान करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 1
Lucky Color / शुभ रंग : हरा
आज का उपाय : आज किसी भी मंदिर में कोई हरी सब्जी एवं कॉपी,पेन का दान करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं