Personality Number 4 / मूलांक 4 : किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 4 होता
है. आज जीवन में कुछ अप्रत्याशित घटनाएं हो सकती है.आज कामों में जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी. आज आप अपने प्लान पर अडिग रहें. आइये जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय आपके लिए.
Career / करियर : ऑफिस में आज आपकी मेहनत और लगन से कार्य करने की सराहना होगी. काफी समय से रुके हुए कार्य आज पूरे हो सकते हैं. इंजीनियरिंग और एडमिनिस्ट्रेशन सेक्टर में आज तरक्की हो सकती है. ऑफिस में आपको आज कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जाएगी. उच्च अधिकारियों के द्वारा आपकी कार्यशाली और कार्य के प्रति समर्पण को समझा जाएगा. अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ में नरमी रखें. किसी भी कार्य में शॉर्टकट लेने से बचना होगा. आज आपको कोई भी कार्य व्यवस्थित तरीके से करना होगा. साझेदारी के व्यवसाय में आज पारदर्शिता रखें. किसी भी फाइनल कमिटमेंट से पहले कागजी कार्यवाही पूरी करें.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी. कहीं उधार दिया गया धन आज वापस मिल सकता है. घर में आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी पर धन खर्च होने की संभावना है. व्यवसाय के लिए ट्रैवलिंग पर धन खर्च हो सकता है. आज इनकम और एक्सपेंडिचर के बीच बैलेंस बनाकर चलना होगा. अनावश्यक खर्चो से बचें और सेविंग्स पर फोकस रखें. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट करने से पहले सोच समझकर आगे बढ़े.रियल एस्टेट और म्युचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट करने से बेहतर लाभ प्राप्त होगा. शेयर बाजार में ज्यादा बड़ा रिस्क बिना किसी एक्सपर्ट के ना उठाएं.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में एक दूसरे के ऊपर भरोसा बनाए रखें.छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करें.हर बात पर जवाब देने की स्थिति में झगड़ा या विवाद हो सकता है. वैवाहिक जीवन में आज दिन काफी बेहतरीन रहेगा. जीवनसाथी आपकी हर समस्या में आपके साथ सहयोग के लिए तत्पर रहेगा. परिवार के साथ समय व्यतीत करें. अविवाहित जातकों के लिए विवाह से संबंधित बातचीत की शुरुआत हो सकती है. रिश्तो में आज एक दूसरे को समय दें.
Lucky Number / शुभ अंक : 1
Lucky Color / शुभ रंग : नीला
आज का उपाय : आज किसी गणेश मंदिर में जाकर गणेश जी को दूर्वा और मोदक अर्पित करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं