Personality Number 3 / मूलांक 3 : किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है. किसी भी कार्य को आज आप काफी मेहनत और लगन के साथ पूरा करेंगे. काफी लंबे समय से प्रयासरत किसी कार्य में आज आपको कामयाबी मिलेगी. आपके निर्णय लेने की क्षमता और दूरदृष्टि सोच से बेहतर अवसर मिलेंगे. आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे इनके लिए आज का खास उपाय.
Career / करियर : आपकी कार्यक्षमता एवं एक्सपीरियंस की वजह से करियर में लाभ की स्थिति बनेगी. आपके सम्मान में वृद्धि होगी. ऑफिस के उच्च अधिकारी आपकी कार्यशैली से काफी प्रभावित होंगे. आज आपके ऑफिस में अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. काफी समय से प्रमोशन और किसी महत्वपूर्ण डील की इच्छा आज पूरे होने की संभावना है. कंपटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा. नई नौकरी का इंटरव्यू और किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट से संबंधित प्रेजेंटेशन में कामयाबी मिल सकती है. व्यवसाय में अपनी क्षमताओं का पूरा प्रयोग करते हुए विस्तार करें. लाभ की प्राप्ति होगी. नए ग्राहकों के द्वारा बेहतर बिजनेस मिलेगा. ऑनलाइन बिजनेस में लाभ की स्थिति बनेगी. पार्टनरशिप के व्यवसाय में नीतियां स्पष्ट रखें. सभी कागजी कार्रवाई ध्यान पूर्वक करें.
Finance / फाइनेंस : आज आपकी फाइनेंसियल कंडीशन काफी स्ट्रांग रह सकती है. पेंडिंग पेमेंट मिल सकता है. किसी व्यक्ति के पास उधार दिया गया धन वापस आ सकता है. इनकम के एडिशनल सोर्सेस डेवलप होंगे. पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी होगी. आय और व्यय दोनों तरफ जबरदस्त वृद्धि देखने को मिलेगी. सिर्फ आवश्यकता की वस्तुओं पर ही खर्च करें. बिजनेस को बढ़ाने के लिए आज इन्वेस्टमेंट करना पड़ सकता है.ऑनलाइन ट्रांजैक्शन सोच समझकर करें.जल्दबाजी में फाइनेंशियल डिसीजन नुकसानदायक रहेगा.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : किसी टेक्निकल एजुकेशन या गवर्नमेंट जॉब वाले व्यक्ति के साथ आज लव अफेयर्स शुरू हो सकते हैं. विवाह से संबंधित बातचीत फाइनल होने की संभावना है. बातचीत के दौरान वैवाहिक जीवन में गुस्से को कंट्रोल करें. छोटी-छोटी बातों को अवॉइड करें अन्यथा विवाद की स्थिति बन सकती है.घर में भाई बहनों के साथ बॉन्डिंग अच्छी रहेगी. किसी भी रिश्ते में आज ईगो और गुस्से की वजह से झगड़ा और मारपीट हो सकती है.इसलिए शांत रहकर आज दिन व्यतीत करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 2
Lucky Color / शुभ रंग : लाल
आज का उपाय : आज किसी पुलिसकर्मी, फौजी, अथवा डॉक्टर के लिए मिठाई खिलाकर उन्हें खुश करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं