विज्ञापन

Numerology Prediction 2: समझदारी से करियर, व्यापार और रिश्तों को मजबूत करना होगा!

आज दिन का अंक है 4 और आपका मूलांक 2 है, आज चन्द्र और राहू की ऊर्जा आपका दिन प्रभावित करेगी. आज भावनात्मक उतार-चढ़ाव के बीच मानसिक संतुलन बनाकर चलें. आईए जानते हैं मूलांक 2 के व्यक्तियों के जीवन में इसका असर.

Numerology Prediction 2: समझदारी से करियर, व्यापार और रिश्तों को मजबूत करना होगा!
शांत मन से लिए फैसले होंगे लाभकारी.

Personality Number 2 / मूलांक 2 : किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है. आज आप काफी संवेदनशील रहेंगे. बार-बार भ्रम की सिचुएशन रहेगी. दिल और दिमाग के बीच संतुलन बनाकर आपको निर्णय लेने होंगे. आइये जानते हैं मूलांक 2 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का उपाय.

Career / करियर : आपकी रणनीति और शांत रहकर कार्य करने की शैली आपको सफलता दिलाएगी. आज आपके द्वारा किए गए कार्य आपकी पहचान बनेंगे. टीम के सदस्यों को साथ लेकर चलें. मिलकर कार्य करने से बेहतर परिणाम हासिल होंगे. आपके द्वारा दी गई सलाह वरिष्ठ अधिकारियों के लिए काफी कारगर रहेगी. काउंसलिंग,होटल, टूरिज्म के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बेहतर मौके मिल सकते हैं. व्यवसाय या नौकरी में बदलाव के लिए जल्दबाजी न करें. बेहतर विकल्प का चयन करें, उसके बाद निर्णय करें. व्यवसाय में नए ग्राहकों के साथ बेहतर संबंध बनेंगे. लाभ की स्थिति रहेगी. सर्विस प्रोवाइडिंग सेक्टर में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे. ऑनलाइन व्यवसाय भी लाभदायक रहेगा. पार्टनरशिप का नया प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है. कोई भी नया प्रस्ताव लिखित समझौते के आधार पर करें.

Finance / फाइनेंस: आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी. पेंडिंग पेमेंट रिलीज होकर प्राप्त हो सकता है. अनावश्यक खर्चो पर कंट्रोल करना होगा. अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है.आज फाइनेंशियल प्लानिंग काफी आवश्यक है. दिखावे के लिए भोग विलासिता पर खर्च करने से बचना होगा. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट बेहतर रहेगा. जल्दबाजी की जगह सेफ इन्वेस्टमेंट के ऑप्शन को क्लिक करें. बिना जाँच पड़ताल के कोई भी निवेश न करें. धैर्य के साथ आर्थिक निर्णय करें.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंधों में आज इमोशन काफी गहरे रहेंगे. पहले से चली आ रही गलतफहमी और दूरी कम्युनिकेशन के माध्यम से समाप्त होगी.आपका केयरिंग नेचर पार्टनर को काफी आकर्षित करेगा. रिश्तो में मजबूती आएगी. वैवाहिक जीवन आज काफी अच्छा रहेगा. पार्टनर के सहयोग से कई बिगड़े हुए कार्य बनेंगे. परिवार के साथ समय व्यतीत करें. इससे रिश्ते मजबूत होंगे. विवाह से संबंधित बातचीत आगे बढ़ सकती है. ओवरथिंकिंग और मूड स्विंग्स से बचना होगा.

Lucky Number / शुभ अंक : 6

Lucky Color / शुभ रंग : सफेद 

आज का उपाय : आज जरूरतमंद व्यक्तियों अथवा गरीब बच्चों में दूध का वितरण करें. इससे आपके जीवन में स्थाई रूप से सुख और समृद्धि का वास होगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 2 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com