विज्ञापन

Numerology Prediction 1: करियर और व्यवसाय में होगी आर्थिक प्रगति!

आज दिन का अंक 4 है और  मूलांक 1 जो कि सूर्य ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है. आज सूर्य और राहू की ऊर्जा से आपके नेतृत्व की क्षमता बढ़ेगी. साथ ही नए सकारात्मक परिवर्तन होंगे. आपको जिम्मेदारी के साथ निर्णय करने होंगे.

Numerology Prediction 1: करियर और व्यवसाय में होगी आर्थिक प्रगति!
सकारात्मक बदलावों का स्वागत करें.

Personality Number 1 / मूलांक 1 : किसी भी माह की 1,10,19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता  
है. आज आप अपना टैलेंट खुल कर दिखा सकते हो. आपके अट्रैक्शन में काफी तेजी होगी. पुराने अटके हुए कार्य आज पूरे कर सकते हैं. स्वास्थ्य समस्याओं का विशेष ध्यान रखें. आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का आपके लिए खास उपाय.

Career / करियर : ऑफिस में आज आपके नेतृत्व करने का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा. कुछ अधिकारी आपकी कार्य क्षमता से प्रभावित होंगे. आपको काफी महत्वपूर्ण, अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है. आज पुराने रुके हुए कार्यों में सकारात्मक प्रगति देखने को मिलेगी. नई नौकरी के इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है. व्यवसाय में आज नई योजनाओं को लागू करके विस्तार करने का प्रयास करें. नया व्यवसाय या नए प्रोडक्ट की लांचिंग के लिए आज का दिन बेहतर है. कोई बड़ी डील अचानक बन सकती है. डिजिटल व्यापार में बड़ी कामयाबी हासिल होगी. कागजी कार्रवाई पूरी तरह कंट्रोल में रखें अन्यथा धोखे का शिकार हो सकते हैं.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हो सकती है. पेंडिंग पेमेंट रिलीज होकर मिल सकता है  आय के नए स्रोत बनेंगे. खर्चों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. आवश्यकता से अधिक दिखावे पर खर्च ना करें.अन्यथा बजट का संतुलन बिगड़ सकता है. लॉन्ग टर्म में इन्वेस्टमेंट करने से लाभ होगा. म्युचुअल फंड, रियल एस्टेट में एक्सपर्ट की सलाह से निवेश कर सकते हैं. पूरी जानकारी के बिना किया गया निवेश नुकसान कर सकता है. क्विक प्रॉफिट के चक्कर में आपका धन डूब सकता है.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में एक दूसरे के ऊपर भरोसा करना होगा. आपका विश्वास आपके संबंधों को मजबूत करेगा. आपके रिश्तों में समर्पण को देखकर पार्टनर आपके लिए भी समर्पित हो सकता है. पुरानी चली आ रही गलतफहमी आज कम्युनिकेशन के माध्यम से दूर हो सकती है. वैवाहिक जीवन में पार्टनर का बेहतर सहयोग प्राप्त होगा. परिवार में बड़े आयोजन की तैयारी हो सकती है.सिंगल जातकों के लिए नया रिश्ता आने की उम्मीद है.

Lucky Number / शुभ अंक : 9

Lucky  Color / शुभ रंग : गोल्डन

आज का उपाय : प्रातः काल स्नान के पश्चात ताम्रपत्र में जल, पुष्प और रक्त चंदन मिलाकर सूर्य देव को जल अर्पित करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 1 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com