विज्ञापन

Numerology Prediction 9: आज सरकारी कामों में मिलेगी सफलता!

आज के दिन का अंक है 3 है और मूलांक 9 जो मंगल और बृहस्पति की ऊर्जा से आपके दिन को प्रभावित करेगी. आज आपकी लीडरशिप क्वालिटी में अभूतपूर्व वृद्धि होगी. आपका भाग्य बढ़ेगा. आईए जानते हैं कि मूलांक 9 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology Prediction 9: आज सरकारी कामों में मिलेगी सफलता!
नेतृत्व क्षमता से मिलेगी नई पहचान.

Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. आज आपकी नॉलेज से आपको लीडरशिप का मौका मिलेगा. साथ ही सरकारी कार्यों में प्रगति होगी. आज अपनी ऊर्जा का सकारात्मक प्रयोग करें और गरीब लोगों की मदद करें. आइये जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आज ऑफिस में आपकी कार्यप्रणाली और जिम्मेदारी से प्रभावित होकर आपको प्रमोशन दिया जा सकता है. महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से आप काफी बेहतरीन कार्य करेंगे. महत्वपूर्ण कार्य से संबंधित आपको तुरंत निर्णय लेना होगा.आपकी लीडरशिप आज पॉलिटिक्स और स्पोर्ट्स से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी शानदार है. आज नया बिजनेस ओपन करने के लिए दिन काफी शानदार है. फील्ड वर्क में आज कोई बड़ा ऑर्डर आपको मिल सकता है.किसी भी कार्य को पूरा करने के लिए आज थोड़ा रिस्क ले सकते हैं. जल्दबाजी ना करें झगड़ा हो सकता है. सरकारी कार्यों में आज काफी तेज प्रगति होगी.

Finance / फाइनेंस: प्रॉपर्टी डीलिंग, मेडिकल के क्षेत्र से लाभ होगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. घर के किसी व्यक्ति के द्वारा सपोर्ट मिल सकता है. व्यावसायिक मशीनों के मेंटेनेंस और गाड़ी पर खर्च होने की संभावना है. प्रॉपर्टी में और बिजनेस को मजबूत करने के लिए लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं. फाइनेंशियल डिसीजन पूरी जानकारी से लें,धोखा हो सकता है.

Love and Personal Life / प्रेम एवं व्यक्तिगत जीवन : किसी सरकारी अधिकारी के साथ आपके प्रेम संबंध बनने की संभावना है. विवाह के लिए प्रयास कर रहे लोगों के जीवन में तुरंत विवाह का योग बन सकता है. अपने गुस्से को कंट्रोल करें. वैवाहिक जीवन में इमोशन मजबूत होंगे. छोटी-छोटी बातों को अवॉइड करें और दिल बड़ा रखें. परिवार में अन्य सदस्यों का सपोर्ट मिलेगा. घर में माहौल सकारात्मक रहेगा और गलतफहमी की वजह से झगड़ा होने की संभावना है.

Lucky Number / शुभ अंक : 3
Lucky Color / शुभ रंग : लाल 

आज का उपाय : लाल मसूर, गुड़ और लाल फल जैसे अनार का दान गरीब लोगों के लिए करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 9 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com