विज्ञापन

Numerology Prediction 8: मेहनत, संघर्ष और ज्ञान से करियर में होगी प्रगति!

आज के दिन का अंक है 3 है और मूलांक 8. शनि और बृहस्पति की ऊर्जा से आज आपके कर्म में ब्रद्धि होंगी. डिसिप्लिन में रहकर कार्य करना होगा.आईए जानते हैं कि मूलांक 8 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology Prediction 8: मेहनत, संघर्ष और ज्ञान से करियर में होगी प्रगति!
धैर्य और परिश्रम से बनेगी नई पहचान.

Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता है. आज आपको धैर्य के साथ अपने इमोशन और स्ट्रगल पर कंट्रोल करके निर्णय लेना होगा. आज आपकी मेहनत और ज्ञान के वजह से कोई महत्वपूर्ण सफलता हासिल होगी. आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : प्रॉपर्टी और कंस्ट्रक्शन के बिजनेस के लिए आज का दिन काफी शानदार रहेगा. कोई बड़ा प्रॉपर्टी का प्रोजेक्ट आज पास हो सकता है.सरकारी अधिकारियों एवं अथॉरिटी से सहयोग मिलेगा. कुछ कार्यों में विलंब हो सकता है. अनुशासन और धैर्य के साथ कार्य के पूरे होने की प्रतीक्षा करें. खुद कार्य का प्रबंध करें अधिकारियों के साथ विवाद या लापरवाही ना करें, अन्यथा नौकरी खतरे में पड़ सकती है. सरकारी काम में भाग दौड़ अधिक होगी. आज व्यवसाय की बढ़ोतरी के लिए बेहतर प्लानिंग करें और फील्ड वर्क पर ध्यान दें.

Finance / फाइनेंस : आज आर्थिक स्थिति में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. प्रॉपर्टी और हेवी मशीनरी के बिजनेस में पैसा बनेगा, बाकी मेहनत और अनुशासन में रहकर धन प्राप्ति के लिए प्रयास करने होंगे. आर्थिक स्थिति धीमी रहेगी पर स्थाई लाभ होगा. घर और ऑफिस आदि लेबर में खर्च होने की संभावना है. आज लॉन्ग टर्म में इन्वेस्टमेंट करने से लाभ होगा.गोल्ड में इन्वेस्ट कर सकते हैं.लिक्विड फंड में इन्वेस्टमेंट लाभदायक रहेगा.किसी भी कार्य में शॉर्टकट नुकसानदायक रहेगा. आज लोन अथवा उधारी में व्यवसाय ना करें.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : किसी मेच्योर और जिम्मेदारी को समझने वाले व्यक्ति के साथ आज आपके प्रेम संबंधों में बढ़ोतरी होग. आपकी विवाह से संबंधित बातचीत किसी सरकारी नौकरी वाले जातक के साथ चल सकती है. वैवाहिक जीवन में आज आपको जिम्मेदारियों को समझना होगा. पार्टनर की भावनाओं को समझे उसे टाइम दें. घर के बड़े बुजुर्गों के साथ समय व्यतीत करें. पिता का सहयोग प्राप्त होगा. बातचीत के दौरान ईगो न रखें, अन्यथा लड़ाई झगड़ा हो सकता है.

Lucky Number / शुभ अंक : 7
Lucky Color / शुभ रंग : बेंगनी 

आज का उपाय : आज कपड़ा धोने वाला या नहाने वाला साबुन का जरूरतमंद लोगों में दान करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 8 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com