विज्ञापन

Numerology Prediction 7: गुप्त तरीके से फाइनल हो सकती है कोई महत्वपूर्ण डील!

आज के दिन का अंक 3 और आपका मूलांक 7 है. आज केतु और बृहस्पति की ऊर्जा से आप काफी अध्यात्मिक और धार्मिक रहेंगे. अचानक आपके करियर में बदलाव होगा. आईए जानते हैं कि मूलांक 7 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology Prediction 7: गुप्त तरीके से फाइनल हो सकती है कोई महत्वपूर्ण डील!
धार्मिक कार्यों में बढ़ेगी रुचि.

Personality Number 7 / मूलांक 7 : किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है. आज आप बेहतर तरीके से किसी कार्य की रिसर्च को अंजाम देंगे. आपके द्वारा लोगों को हील किया जाएगा. एकांकी जीवन में आज बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे.आइये जानते हैँ मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.इसके साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय.

Career / करियर : आज कोई बड़ी डील काफी सीक्रेट तरीके से हो सकती है. अचानक आपको कोई बड़ा ऑफर प्राप्त हो सकता है. आज आप परदे के पीछे से रहकर बेहतर कार्य ना करें. फ्रंट पर रह कर काम ना करें. आज आपके कमरे में स्लो प्रोग्रेस होगी कई बार कार्य रखेंगे बार-बार कन्फ्यूजन की वजह से गलत निर्णय होने की संभावना है इसलिए कोई भी डील फाइनल ना करें.

Finance / फाइनेंस: किसी विदेशी व्यापार अथवा फॉरेन करेंसी से संबंधित व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा. ऑनलाइन बिजनेस एवं धार्मिक कार्य से भी धनलाभ होगा. आज कुछ ऐसी जगह से धन प्राप्त हो सकता है जो काफी गुप्त हो. आज किसी के इलाज पर धन खर्च हो सकता है. किसी धार्मिक का आयोजन पर आज आपका धन खर्च हो सकता है. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट लाभदायक रहेगा.किसी विदेशी योजना में इन्वेस्टमेंट से लाभ की प्राप्ति होगी. भावनाओं में आकर धन खर्च न करें.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आप काफी धार्मिक रहेंगे. विवाह से संबंधित बातचीत में देरी होगी. वैवाहिक जीवन में आज फिलिंग्स डेवलप होंगी. किसी कार्य की वजह से दूर रहना पड़ सकता है. परिवार में आज वाद-विवाद होने की उम्मीद है इसलिए थोड़ा समय एकांत में व्यतीत करें. अकेलेपन को हावी न होने दें. रिश्तों में शक करने से आज ब्रेकअप की सिचुएशन हो सकती है.आज आपका नेचर काफी इंट्रोवर्ट रहेगा.संबंधों में आज बातचीत की जगह चुप रहकर प्यार जताएं.

Lucky Number / शुभ अंक : 5
Lucky Color / शुभ रंग :  महरून 

आज का उपाय : किसी धर्म स्थान में आज झाड़ू और धूपबत्ती का दान करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 7 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com