विज्ञापन

Numerology Prediction 6: कैरियर और आर्थिक प्रगति में मिलेगा किसी महिला का साथ!

आज के दिन का अंक 3 और मूलांक 6 यानी शुक्र और बृहस्पति की ऊर्जा से लग्जरियस बढ़ेंगी और संबंधों में नजदीकियां आएगी.आपकी बातों से लोग आकर्षित होंगे. आईए जानते हैं कि मूलांक 6 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology Prediction 6: कैरियर और आर्थिक प्रगति में मिलेगा किसी महिला का साथ!
प्रेम और लग्जरी का शानदार संगम.

Personality Number 6 / मूलांक 6 : किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है. आज किसी महिला की सपोर्ट से करियर में आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. आपकी नॉलेज से आपकी इनकम बढ़ेगी. आज आप लग्जरी और कंफर्ट पसंद करेंगे. आइये जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे मूलांक 6 के लोगों के लिए आज का खास उपाय.

Career / करियर : आज आपको अपने ब्रांड को बढ़ाने के प्रयास करने होंगे. इवेंट मैनेजमेंट से संबंधित जातकों को किसी बड़े इवेंट की जिम्मेदारी मिल सकती है. क्लाइंट्स के साथ मीटिंग काफी पॉजिटिव रहेगी. आज ज्वेलरी,होटल और मीडिया के सेक्टर में लोगों को बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे. व्यवसाय में प्रेजेंटेशन से कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है.आज का दिन करियर और व्यवसाय के लिए प्रगति वाला रहेगा.

Finance / फाइनेंस: व्यवसाय और नौकरी से धन लाभ होगा. इसके साथ ही अचानक किसी महिला की मदद से कोई बड़ा ऑर्डर प्राप्त हो सकता है.जिससे बड़े धन प्राप्ति की संभावना है. घर की महिलाओं की शॉपिंग और घर में फंक्शन या पार्टी के अलावा रिश्तो में खुश करने के लिए अथवा किसी क्लाइंट को प्रसन्न करने के लिए गिफ्ट वगैराह में धन खर्च होने की संभावना है. आज लॉन्ग टर्म में इन्वेस्टमेंट करना काफी लाभदायक रहेगा. भावनाओं में आकर खर्च करने से बचना होगा. आज धन खुद आपके पास चलकर आएगा. अपनी लग्जरियस पर धन खर्च करें.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : किसी बेहद खूबसूरत और रोमांटिक व्यक्ति के साथ आज प्रेम संबंधों में नजदीकियां आएंगी. लव मैरिज के चांसेस बढ़ेंगे. वैवाहिक जीवन में गिफ्ट या सरप्राइज ट्रिप प्लान करके जीवनसाथी को खुश करें. आज एक दूसरे के साथ भावनात्मक संबंध बनेंगे. परिवार में किसी आयोजन में आज व्यस्त रह सकते हैं. घर की साज सज्जा और अन्य कार्यों की जिम्मेदारी आपके द्वारा बेहतर तरीके से निभाई जाएगी. रिश्तो में आज प्यार और केयर से उन्हें मजबूत करें. किसी भी विवाद की स्थिति में रिश्तों में आज झुक कर कंप्रोमाइज करने से संबंध मजबूत होंगे.

Lucky Number / शुभ अंक : 2
Lucky Color / शुभ रंग :  पिंक 

आज का उपाय : आज किसी सफेद कपड़े में साबुत चावल और एक इत्र की सीसी बांधकर इसे किसी पीपल के पेड़ पर लटका दें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 6 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com