विज्ञापन

Numerology Prediction 5: ट्रेडिंग में शॉर्ट टर्म इन्वेस्टमेंट से मिलेंगे लाभ के अवसर!

आज के दिन का अंक 3 और आपका मूलांक 5 है. यानि की आज बुध और बृहस्पति की ऊर्जा सक्रिय रहेगी. आप आज चतुराई से अपने कम्युनिकेशन को बेहतर बनाते हुए बिजनेस में सफलता अर्जित करेंगे. आईए जानते हैं मूलांक 5 के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Numerology Prediction 5: ट्रेडिंग में शॉर्ट टर्म इन्वेस्टमेंट से मिलेंगे लाभ के अवसर!
नेटवर्किंग से खुलेंगे नए अवसर.

Personality Number 5 / मूलांक 5 : किसी भी माह की 5, 14, 23  तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 5 होता है.आपके ज्ञान और बेहतर कम्युनिकेशन से आज व्यवसाय बढ़ेगा. शिक्षा के लिहाज से छात्रों के लिए दिन बेहतर है. आज आपको लोगों का बेहतर सपोर्ट प्राप्त होगा.आइये जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे आज के लिए आपका खास उपाय.

Career / करियर : आज किसी महत्वपूर्ण बैठक में आपके द्वारा दिए गए प्रेजेंटेशन से कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. फॉरेन प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी किसी. महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के कार्य से आपको ट्रेवल पर जाना पड़ सकता है. सेल्स और ट्रैवलिंग के लिए दिन शानदार रहेगा,बेहतर परिणाम हासिल होंगे. व्यापार में आज ग्राहकों के द्वारा मोलभाव किया जाएगा. लेकिन आपकी चतुराई और कम्युनिकेशन से वह आसानी से कन्वेंस हो जाएंगे. मल्टीपल इनकम की प्राप्ति हो सकती है, जल्दबाजी ना करें. आज कार्य आपके काफी स्पीड से पूरे होंगे.

Finance / फाइनेंस: व्यवसाय के अलावा,सैलरी में इंक्रीमेंट और किसी कार्य के लाइजनिंग में कमीशन के माध्यम से बड़ा धन लाभ होगा. डिजिटल व्यापार के माध्यम से आज धन तेजी से आएगा. ट्रैवलिंग, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी पर धन खर्च होने की संभावना है. शेयर बाजार और ट्रेडिंग के माध्यम से शॉर्ट टर्म में इन्वेस्टमेंट करके बेहतर धन लाभ अर्जित कर सकते हैं. भावनाओं में आकर पैसा व्यर्थ ना करें. जरूर से ज्यादा लालच आपको नुकसान दे सकता है. आज स्मार्ट थिंकिंग से धन आगमन होगा.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज काफी स्मार्ट और मल्टीटास्किंग बिजनेसमैन के साथ आपके लव अफेयर्स शुरू हो सकते हैं. परिवार में आज लव मैरिज को लेकर बातचीत सफल रहेगी. वैवाहिक जीवन में घूमने फिरने और मौज मस्ती का दिन है. आपका चुप रहना नुकसानदायक रहेगा. परिवार में आज सबका सपोर्ट प्राप्त होगा. किसी भी बात पर आपकी चुप्पी विवाद करा सकती है. इसलिए स्पष्ट शब्दों में बातचीत करें.

Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग : हल्का हरा 

आज का उपाय : आज आपको किसी छात्र की पढ़ाई से संबंधित खर्चे उठाना चाहिए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 5 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com