Personality Number 4 / मूलांक 4 : किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 4 होता है. आपकी सोच एकदम क्रांतिकारी और राजनीतिक हो सकती है. आज आप रिस्क लेकर काम करने में विश्वास करेंगे. आपके जीवन में अचानक बढ़ोतरी और गिरावट देखने को मिलेगी. आइये जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय आपके लिए.
Career / करियर : इंपोर्ट एक्सपोर्ट और पॉलिटिक्स के अलावा शेयर बाजार और टेक्नोलॉजी से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन जैकपोट लग सकता है. विदेश से संबंधित कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. किसी नई टेक्नोलॉजी के माध्यम से आज आपके कार्य करने में आसानी होगी. अचानक किसी अन्य कंपनी से बेहतर ऑफर आपको मिल सकता है.आज आपके कामों में रुकावट आ सकती हैं. नियमों के विपरीत जाकर कार्य फिर शुरू करेंगे. किसी भी व्यक्ति की गलत सलाह पर अमल ना करें.
Finance / फाइनेंस: ऑनलाइन बिजनेस, विदेशी मार्केट और कमिशन से रिलेटेड बिजनेस में धन प्राप्ति की संभावना है. अचानक आपको लाभ का बड़ा अवसर प्राप्त होगा. शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट करके लाभ कमा सकते हैं. स्टॉक,क्रिप्टो या हाई रिस्क इन्वेस्टमेंट से जबरदस्त रिटर्न प्राप्त होगा. इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, गाड़ियों के मेंटेनेंस, बच्चों की शिक्षा और किसी व्यक्ति के इलाज पर आज धन खर्च हो सकता है. कोर्ट कचहरी के मामलों में भी धन खर्च होने की संभावना है. भावनाओं में आकर पैसा व्यर्थ ना करें. किसी के भरोसे में इन्वेस्टमेंट ना करें अन्यथा लॉस हो सकता है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : किसी विदेशी व्यक्ति अथवा अन्य कल्चर के व्यक्ति के साथ लगाव बढ़ेगा. सोशल मीडिया के माध्यम से आज प्रेम सम्बन्धों की शुरुआत हो सकती है. वैवाहिक जीवन में गलतफहमी की वजह से विवाद हो सकता है. रिश्तों में शक करने से स्थिति बिगड़ेगी. सीक्रेट अफेयर से बदनामी हो सकती है. आज जीवनसाथी के साथ सत्य बोलें. झूठ, छल कपट से लड़ाई हो सकती है.
Lucky Number / शुभ अंक : 7
Lucky Color / शुभ रंग : नीला
आज का उपाय : आज काले तिल और नारियल पीपल के पेड़ की जड़ में चढ़ाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं