Personality Number 3 / मूलांक 3 : किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है. आज आपके अटके हुए सभी कार्य बनेंगे. आप आज अपने ज्ञान का सही इस्तेमाल करें.ज्यादा लेक्चर देने से लोग इरिटेड हो सकते हैं.आज आपके ज्ञान और सलाह से लोग काफी प्रेरित होंगे. आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे इनके लिए आज का खास उपाय.
Career / करियर : आज सरकारी नौकरी के प्रयास में मिलेगी सफलता.ऑफिस में आज आपका प्रमोशन हो सकता है. कई पुराने बिगड़े हुए काम आज बन जाएंगे. टीचिंग, वकालत, मीडिया और मार्केटिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज के दिन शानदार सफलता प्राप्त होगी. नया बिजनेस शुरू करने या व्यापार में नए प्रोडक्ट को लॉन्च करने के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा. आज व्यवसाय के प्रचार प्रसार पर आपको ध्यान देना होगा. किसी भी कार्य को इत्मीनान से करें. जल्दबाजी और गलतफहमी से समस्या बढ़ सकती है. नई नौकरी के इंटरव्यू और छात्रों को कंपटीशन एग्जाम में सफलता प्राप्त हो सकती है.
Finance / फाइनेंस : सैलरी के अलावा व्यवसाय में तेजी से लाभ होगा.कमिशन और कंसल्टेशन के माध्यम से बेहतर धनलाभ की स्थिति बनेगी. आज लाभ के साथ सम्मान भी बढ़ेगा. आज बच्चों की शिक्षा और धार्मिक आयोजन के साथ परिवार की जिम्मेदारियों पर आपका धन खर्च हो सकता है. गोल्ड और प्रॉपर्टी में लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट करना लाभदायक रहेगा. शेयर बाजार, ट्रेडिंग, इंट्राडे में रिस्क लेकर इन्वेस्ट करने से नुकसान की स्थिति बनेगी. आज धन कमाने में अपने ज्ञान और अनुभव का पूरा इस्तेमाल करें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन :आज योग्य और पढ़े लिखे व्यक्ति के साथ आज आपके संबंधों में नजदीकियां आएंगी.एक दूसरे के प्रति सहानुभूति होगी. प्रेम संबंध मजबूत होंगे. विवाह से संबंधित बातचीत आज आगे बढ़ेगी. वैवाहिक जीवन में कम्युनिकेशन के माध्यम से संबंध बेहतर होंगे. पुरानी गलतफहमियां आज खत्म हो सकती है. परिवार में बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लें. घर में मांगलिक आयोजन का हिस्सा बनें.परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बातचीत में नरमी और सौम्यता रखें.
Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग : क्रीम
आज का उपाय : आज किसी धर्म स्थान की साफ सफाई करें एवं साधू संतो में भोजन का वितरण करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं