Career / करियर : आज आपके नॉलेज और अलग माइंडसेट की वजह से कुछ योजनाओं में कामयाबी मिल सकती है. ऑफिस में अथॉरिटी से जुड़े लोग आपकी जिम्मेदारियां में फेरबदल कर सकते हैं. आपके द्वारा आयोजित किसी बैठक या प्रेजेंटेशन में आज कामयाबी मिल सकती है. ऑफिस में सहकर्मियों एवं उच्च अधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा. आज आपकी क्रिएटिविटी से प्रभावित होकर लोग आपसे सीखने की इच्छा रखेंगे. व्यापार में विस्तार करने के लिए आज प्लानिंग और स्ट्रेटजी तैयार हो सकती है. ऑनलाइन मार्केटिंग, विदेश से संबंधित व्यापार में लाभ का योग है. यदि आपका व्यवसाय पार्टनरशिप में है तो नीतियों को एक दूसरे के साथ स्पष्ट रखें. गलतफहमी या हड़बड़ाहट में कोई भी डिसीजन ना करें.
Finance / फाइनेंस: आज के दिन की ऊर्जा आपकी फाइनेंसियल कंडीशन को मजबूत करेगी. आज अचानक आपको धन लाभ हो सकता है. आपके द्वारा किए गए पुराने इन्वेस्टमेंट में आज रिटर्न में बड़ा प्रॉफिट हो सकता है. फाइनेंशियल सेविंग्स को लेकर आज कोई बेहतर स्कीम आपको मिल सकती है. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट में आज आपको सफलता मिलेगी. आज किए गए इन्वेस्टमेंट का लंबे समय तक आपको लाभ प्राप्त होगा. धन लाभ के लिए शॉर्टकट या शार्ट मनी की ओर न जाएं. शेयर बाजार, ट्रेडिंग, इंट्राडे आदि से आज छोटे-छोटे लाभ के अवसर प्राप्त होंगे.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपका प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति निष्ठा और भरोसे के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी. पार्टनर के साथ भविष्य से संबंधित फाइनेंशियल प्लानिंग पर चर्चा हो सकती है. कुंवारे लोगों के लिए आज विवाह से संबंधित बातचीत बन सकती है. पार्टनर के साथ बातचीत करते समय इगो, एटीट्यूड से बचें. आज लाइफ पार्टनर का आपके हर कार्य में सहयोग प्राप्त होगा. परिवार में चली आ रही कोई समस्या आज आपके प्रभाव से खत्म हो सकती है. आज परिवार के साथ बैठकर समय व्यतीत करें और कुछ फन मोमेंट्स को एंजॉय करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 5
Lucky Color / शुभ रंग : केसरिया
आज का उपाय : छोटे बच्चों को कॉपी-किताब या किसी भी व्यक्ति को धार्मिक पुस्तक का दान करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं