Aaj ka Mulank 9 Ank Jyotish 21 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह के 9, 18, 27 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है. अंक 9 का सम्बन्ध मंगल ग्रह से होता है. ऐसा जातक बहुत ऊर्जावान, मेहनती, परिश्रमी और गुस्सैल स्वाभाव का होता है. इनका स्ट्रेट फॉरवर्ड व्यवहार इन्हें अलग पहचान दिलाता है. आज इन्हें अपनी ऊर्जा को संकलित करके सही इस्तेमाल करना चाहिए. आज मंगल के साथ शनि की डोज इनके जीवन में क्या बदलाव लाएगी, आइये जानते हैं.
करियर : आज आपके कामों में देरी संभव है. आपके गुस्से को काम पर हावी ना होने दें. बॉस या किसी अन्य साथी के साथ बहस और कलेश से बचें. आज कोई भी निर्णय करने से पहले मन को एकाग्र करके सोचें. जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें. अगर आपने गुस्से पर कंट्रोल कर लिया, तो आज का दिन बेहतर रहेगा.
फाइनेंस : आज आपको अपना वजट कंट्रोल में रखना होगा. फिजूलखर्ची से बचना होगा. आज अचानक बच्चों से सम्बंधित खर्च सामने आ सकता है. दिन में धन को लेकर उतार चढ़ाव बना रहेगा. आय में स्थिरता बनी रहे उसके लिए प्रयास करें.
लव/व्यक्तिगत लाइफ : गुस्से पर काबू करके आपको आज पार्टनर से बात करनी होगी. किसी भी तरह आप गुस्से ओर जल्दवाजी में आकर निर्णय ना लें ओर ना ही कठोर शब्दों का प्रयोग करें. अगर आपकी कोई टेंशन हो रही है, तो आज शांत रहने में ही भलाई है. रिश्ते फिर से मधुर बने रहेंगे.
शुभ अंक : 1, 3
शुभ रंग : महरून.
ये भी पढ़ें:-कालरात्रि इतनी अहम क्यों हैं तंत्र विधान में? पंडित गौरव कुमार से जानिए वाम मार्ग की रहस्यमयी रस्में
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं