विज्ञापन

मूलांक 9 वालों को आज ऊर्जा और आत्मविश्वास से हर कार्य में मिलेगी बड़ी सफलता

आज के दिन 1 अंक की ऊर्जा आपके करियर में अवसर के मौके लेकर आ रही है. आईए जानते हैं कि मूलांक 9 के व्यक्तियों के जीवन में लव लाइफ, करियर, फाइनेंस आदि में इसका क्या असर होने वाला है. साथ ही जानेंगे मूलांक 9 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

मूलांक 9 वालों को आज ऊर्जा और आत्मविश्वास से हर कार्य में मिलेगी बड़ी सफलता
Mulank 9: मूलांक 9 के जातकों के लिए कैसा रहेगा 23 अप्रैल 2026 का दिन?

Aaj ka Mulank 9 Ank Jyotish 23 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. आज का दिन आपके लिए ऊर्जा, मेहनत, आत्मविश्वास और जोश से काम को पूरा करने के लिए है. आज काम में जल्दबाजी से बचें.

करियर : आज जो भी जिम्मेदारी ऑफिस में आपको दी जाएगी, उसे पूरी करने में आप अपनी पूरी ऊर्जा का इस्तेमाल करेंगे, साथ ही उसमें सफलता अर्जित करेंगे. अथॉरिटी में अटके हुए काम आज आप निकालने में कामयाब होंगे. टीमवर्क में काम करना आपके लिए लाभदायक होगा. वाद विवाद और बहस करने से बचना होगा.

फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने का योग बन रहा है. अचानक से आपको बड़े धन लाभ होने की संभावना है. मेहनत का परिणाम आपको सुखद मिल सकता है. यदि आप निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए बेहतर नहीं है. जल्दबाजी में निवेश न करें. किसी भी निवेश से पहले उसकी पूरी जानकारी करें, उसके बाद ही पूरे प्लान के साथ निवेश करें.

लव लाइफ/ व्यक्तिगत जीवन : आज आपकी स्वभाव में थोड़ा ईगो आने की संभावना है, जिसकी वजह से प्रेम संबंध और दांपत्य जीवन में थोड़ा विवाद या गलतफहमी होने की आशंका है. किसी भी तरह के विवाद को खत्म करने के लिए आप अपने तरफ से प्रयास करें और संबंधों में फिर से मधुरता लाने का प्रयास करें. अपनी ऊर्जा को प्यार में बदलें.

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : केसरिया लाल.

ये भी पढ़ें:-पुनर्जन्म पर शास्त्र-पुराणों में क्या कहा गया है? हिंदू मान्यता में इंसान बार-बार क्यों लेता है जन्म

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com