Aaj ka Mulank 8 Ank Jyotish 23 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता है. आज का दिन आपके लिए कड़ी मेहनत संघर्ष और अनुशासन से सफलता प्राप्त करने का है. आज करी मेहनत आपको बड़ा लाभ देगी.
करियर : कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारियां हो सकती है. आपके बॉस आपको ट्रायल बेस पर कोई कार्य दे सकते हैं. आपकी मेहनत और अनुशासन की वजह से आप उसमें खरे उतरेंगे. दिन की अंत तक करियर के लिहाज से आपको शुभ समाचार मिलेगा. आपको प्रमोशन या कोई बड़ा प्रोजेक्ट लीड करने का मौका मिल सकता है.
फाइनेंस: आज धन के मामले में स्थायित्व बना रहेगा. कोई बड़ा लाभ नहीं होगा, लेकिन दिन में कई बार धीरे-धीरे धन आगमन होता रहेगा. लंबी अवधि के निवेश के लिए समय आपके पक्ष में है. किसी प्रयोजन और साथी को उधर धन नहीं देना है. आज धन का आगमन काफी मेहनत के वजह से ही संभव होगा.
लव लाइफ/ व्यक्तिगत जीवन : आज आपके वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है. काम की अतिरिक्त प्रेशर की वजह से आप पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे. आपका पार्टनर आपसे अपेक्षा करेगा. बिना बजह बातों को तूल न दें. मानसिक और शारीरिक थकान और कमजोरी हो सकती है.
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : डार्क ग्रे.
ये भी पढ़ें:-पुनर्जन्म पर शास्त्र-पुराणों में क्या कहा गया है? हिंदू मान्यता में इंसान बार-बार क्यों लेता है जन्म
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं