विज्ञापन

मूलांक 3: आज सातवें आसमान पर होगा कॉन्फिडेंस, पद-प्रतिष्ठा के साथ होगी धन की वर्षा

आज के दिन 1 अंक की ऊर्जा आपके करियर में अवसर के मौके लेकर आ रही है. आईए जानते हैं कि मूलांक 3 के व्यक्तियों के जीवन में लव लाइफ, करियर, फाइनेंस आदि में इसका क्या असर होने वाला है. साथ ही जानेंगे मूलांक 3 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

मूलांक 3: आज सातवें आसमान पर होगा कॉन्फिडेंस, पद-प्रतिष्ठा के साथ होगी धन की वर्षा
Mulank 3: मूलांक 3 के जातकों के लिए कैसा रहेगा 23 अप्रैल 2026 का दिन?

Aaj ka Mulank 3 Ank Jyotish 23 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 3 होता है. आज के दिन आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा. आपके अंदर निर्णय लेने की क्षमता शानदार रहेगी. आप एक अच्छे सलाहकार के रूप में आज स्थापित होंगे. आपके मन में आज काफी पॉजिटिव विचार रहेंगे.

करियर : आज आपके ऑफिस में नई जिम्मेदारी या आपके कार्यक्षेत्र में बदलाव किया जा सकता है. आपका प्रमोशन या अतिरिक्त जिम्मेदारी आपको लाभान्वित करेगी. आज आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे. इसके साथ ही किसी बड़े प्रोजेक्ट में आपको सफलता मिल सकती है.

फाइनेंस: आज आपको लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे, जिन्हें आप अपनी चालाकी और योग्यता से कैश करने में सफल होंगे. अचानक आपकी इनकम बढ़ सकती है. यदि आप निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए समय एकदम आपके अनुकूल है. किसी जानकार व्यक्ति की सलाह निवेश में अवश्य मानें.

लव लाइफ/ व्यक्तिगत जीवन : आज आपके वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों में रिश्ते बहुत शानदार रहने वाले हैं. आपको गंभीरता और समझदारी के साथ रिश्तों को हैंडल करना है. किसी पुराने मित्र के साथ मेल मिलाप हो सकता है. आपकी बातें आज परिवार में गहरी छाप छोड़ेंगी. अपने शरीर का विशेष ध्यान रखें ओवरथिंकिंग ना करें.

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : सुनहरा.

ये भी पढ़ें:-पुनर्जन्म पर शास्त्र-पुराणों में क्या कहा गया है? हिंदू मान्यता में इंसान बार-बार क्यों लेता है जन्म

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com