विज्ञापन

मूलांक 9 राशिफल 24 अप्रैल: आज गुस्से पर रखें काबू वरना बिगड़ सकते हैं काम, पार्टनर के साथ बढ़ सकता है तनाव!

आज के दिन 2 अंक की ऊर्जा आपके लिए जीवन में भावुकता और संतुलन की कसौटी पर खरा उतरने की प्रेरणा देगी. आइए जानते हैं कि मूलांक 9 के व्यक्तियों के जीवन में लव लाइफ, करियर, फाइनेंस आदि में इसका क्या असर होने वाला है. साथ ही जानेंगे मूलांक 9 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

मूलांक 9 राशिफल 24 अप्रैल: आज गुस्से पर रखें काबू वरना बिगड़ सकते हैं काम, पार्टनर के साथ बढ़ सकता है तनाव!
Mulank 9: मूलांक 9 के जातकों के लिए कैसा रहेगा 24 अप्रैल 2026 का दिन?

Aaj ka Mulank 9 Ank Jyotish 24 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह की 9, 18,  27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. आज आपके अंदर अतिरिक्त ऊर्जा होने की वजह से बार-बार छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा और भावुकता को कंट्रोल करना होगा. दिल और दिमाग का संतुलन बनाकर ही चलना होगा.

करियर : आज आपके अंदर कार्य करने के लिए अतिरिक्त ऊर्जा होगी. आज सबसे बड़ा टास्क अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने का है. बार-बार मूड स्विंग्स या कई कार्य एक साथ करने की वजह से काम बिगड़ सकता है. ऑफिस में साथियों के साथ किसी भी तरह के विवाद करने से बचना होगा. तालमेल से कार्य करने पर आपको सुखद परिणाम प्राप्त होंगे.

फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति पूर्व से कुछ बेहतर रह सकती है. बहुत ज्यादा नहीं पर लाभ के कुछ अवसर अवश्य प्राप्त होंगे. अचानक घरेलू खर्च बढ़ाने की स्थिति बन सकती है. खर्चे पर कंट्रोल करें और भावनाओं में आकर खरीदी ना करें. धन को इन्वेस्टमेंट करने के प्लान आज रद्द करें.

लव लाइफ/ व्यक्तिगत जीवन : आज आपको सर दर्द और गर्मी की वजह से मानसिक तनाव की समस्या हो सकती है. जीवनसाथी और प्रेम संबंधों में गलतफहमी की वजह से गुस्सा और तनाव बढ़ सकता है. अपनी वाणी पर संयम रखें अपनी बात को शांत स्वभाव से कहें. पार्टनर को थोड़ा स्पेस दें.

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : लाल और सफेद.

ये भी पढ़ें:-कालरात्रि इतनी अहम क्यों हैं तंत्र विधान में? पंडित गौरव कुमार से जानिए वाम मार्ग की रहस्यमयी रस्में

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com