Aaj ka Mulank 5 Ank Jyotish 24 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 5 होता है. आज का दिन आपके लिए नए इतिहास लेकर आएगा. आज आप अपने कम्युनिकेशन लेवल से लोगों को अपने प्रति आकर्षित करेंगे. आज पूरे दिन आपका दिमाग नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा.
करियर : सेल्स, कम्युनिकेशन के साथ मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज का दिन बहुत शानदार और सफल रहने वाला है. आज आपको कोई नई बड़ी डील मिलेगी, जिससे आपके व्यवसाय का स्तर बढ़ेगा. व्यावसायिक कमिटमेंट करते वक्त आप झूठ का सहारा ना लें. आज आप लोगों को अपनी बातों से प्रभावित करने में सफल रहेंगे.
फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. बड़े धन लाभ के योग बन रहे हैं. काफी टाइम से तलाश कर रहे कोई नए सोर्स आफ इनकम में बढ़ोतरी होगी. टूर एंड ट्रेवल्स पर आज आपका खर्च होने की संभावना बढ़ रही है. यदि निवेश करना चाहते हैं तो छोटे निवेश आज आपको लाभकारी सिद्ध होंगे.
लव लाइफ/ व्यक्तिगत जीवन : आज रिश्तों में आपका इमोशनल व्यवहार पार्टनर को आपके प्रति और ज्यादा भावुकता के साथ जोड़ सकता है. किसी भी तरह की गलतफहमी या विवाह आपसी बातचीत से उलझा कर आज खत्म कर लेना ही बेहतर होगा. छोटी बातों को तूल न देकर ओवरथिंकिंग से बचते हुए प्रेम संबंधों को और मजबूत करें.
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : नीला, आसमानी.
ये भी पढ़ें:-कालरात्रि इतनी अहम क्यों हैं तंत्र विधान में? पंडित गौरव कुमार से जानिए वाम मार्ग की रहस्यमयी रस्में
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं