Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता. आज आपको अपने जीवन के निर्धारण करने वाले कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं. आज मानसिक रूप से काफी गंभीर और कठिन परिश्रम के साथ जिम्मेदारी निभाने का समय आ गया है. ज्यादा गुस्सा और इरिटेट होने की वजह से थोड़ा फ्रस्ट्रेशन हो सकता है. आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज आपके कार्य क्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बड़ सकती हैं, साथ ही आपको जबरदस्त मेहनत और संघर्ष करना पड़ सकता है. पुराने किसी काम में लगातार संघर्ष के बाद आज सफलता मिलने का योग है. कुछ लोग आपके खिलाफ ऑफिस में षड्यंत्र कर सकते हैं. उच्च अधिकारियों के साथ विवाद या बहस ना करें. आज काम के प्रेशर को धीरे-धीरे खत्म करें. ज्यादा स्ट्रेस आपकी हेल्थ खराब कर सकता है. व्यापार में आज लंबी अवधि की योजनाएं आपके लिए काफी हितकार साबित होंगी. व्यापार में पहले से की गई मेहनत आज लाभकारी सिद्ध होगी. कुछ अच्छे क्लाइंट्स आज आपका मन खुश कर सकते हैं
Finance / फाइनेंस : आज आर्थिक स्थिति साधारण दर्जे की रहेगी. लंबी अवधि के लिए निवेश की योजना सफल हो सकती है. कोई स्टक पेमेंट या पेंडिंग बिल का पेमेंट आज रिलीज हो सकता है. दिन के अंत में आज फाइनेंशियल कंडीशन मजबूत होगी. आज अचानक आपका घरेलू खर्च बढ़ सकता है. कुछ देनदारी का दबाव आपके ऊपर ज्यादा हो सकता है. आज धन खर्च करने में अनुशासन की ज्यादा आवश्यकता रहेगी. आज आपका कैश फ्लो थोड़ा धीमा रह सकता है. बार-बार कोई पेमेंट अटक सकता है. पार्टनर के साथ आज थोड़े इशू हो सकते हैं.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आप मानसिक रूप से काफी मजबूत एवं अंदर ही अंदर काफी गंभीर हो सकते हैं. पहले से चले आ रहे खराब संबंध हो गए आज फिर से नयापन महसूस हो सकता है. आपसे सपोर्ट और समय दोनों चाहिए. बातचीत के दौरान आज भाषा का विशेष ध्यान रखें. आज संबंधों में आपकी बातचीत के दौरान धैर्य रखें. परिवार के सदस्यों के द्वारा आपकी जिम्मेदारियां बढ़ाई जा सकती है.आज पूरा परिवार साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे. परिवार के किसी बड़े बुजुर्ग के साथ किसी महत्वपूर्ण टॉपिक पर गंभीर चर्चा हो सकती है.
Lucky Number / शुभ अंक : 1
Lucky Color / शुभ रंग : गहरा सिलेटी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं