Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. आज काम करते समय आपको जल्द से जल्द परिणाम प्राप्त करने की इच्छा होगी. काम में बार-बार रुकावट आपको मानसिक तनाव दे सकती है. आज लोगों के साथ विवाद और गुस्से की स्थिति में काम प्रभावित हो सकता है.आइये जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज काम में अधिक जिम्मेदारी और मानसिक दबाव बढ़ सकता है. ऑफिस में आज आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट को लीड करने का मौका मिलेगा. किसी के साथ आज कंपटीशन में आपको जीत हासिल होगी. उच्च अधिकारियों को आपके अंदर जबरदस्त ऊर्जा और जज्बा देखने को मिलेगा. ऑफिस में सहकर्मियों के साथ ईगो और अरगुमेंट्स ना करें. आज मल्टी टास्किंग करने में आपको लाभ होगा, लेकिन ध्यान रखें कि जल्दबाजी में कोई गलत कमिटमेंट ना हो. गुस्सा या जल्दबाजी में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न करें.
Finance / फाइनेंस: आज फाइनेंसियल कंडीशन स्ट्रांग होगी, लेकिन काफी हार्ड वर्क करने के बाद आमदनी के अवसर प्राप्त होंगे. रुका हुआ कोई पुराना पेमेंट आज आपको मिल सकता है. व्यापार के विस्तार के लिए आज कोई मजबूत आइडिया आपको मिल सकता है. अनावश्यक रूप से खरीदारी और कोई विवादित फाइनेंशियल डिसीजन ना करें. इन्वेस्टमेंट करने में किसी प्रकार का रिस्क ना लें. किसी भी फाइनेंशियल मैटर में आज आपको धैर्य रखना होगा, उसके बाद ही आपको लाभ की प्राप्ति होगी. इनकम जनरेट करने के लिए किसी भी प्रकार का शॉर्टकट ना अपनाएं.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : सिंगल जातकों को आज अचानक किसी आयोजन में किसी के प्रति आकर्षण हो सकता है. आज संबंधों में छोटी-छोटी बातों में एक दूसरे के साथ विवाद हो सकता है. आज जीवनसाथी के साथ फाइनेंशियल और फ्यूचर सिक्योरिटी को लेकर बातचीत हो सकती है. आज आपके बात करने में धैर्य और शालीनता, गंभीरता से आपके रिश्ते मजबूत होंगे. आज आपका सारा ध्यान जीवन को एक नई दिशा देने में लगा रहेगा. ब्लड प्रेशर, सर दर्द और गुस्से की समस्या से आपको दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है.
Lucky Number / शुभ अंक : 8
Lucky Color / शुभ रंग : नारंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं