Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता है.आज आपको अपनी जिम्मेदारी में बढ़ोतरी का एहसास होगा. आज मन काफी गंभीर रहेगा. काम में व्यवधान और दबाव महसूस होगा. आज कुल मिलाकर धैर्य रखना होगा. आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज ऑफिस में आपके ऊपर काम का प्रेशर काफी ज्यादा बढ़ सकता है. आपके उच्च अधिकारी काफी ज्यादा गंभीर रहेंगे और प्रेशर क्रिएट करेंगे.काम में आपको आज फोकस बनाकर रखना होगा. आज किए हुए कार्य से लॉन्ग टर्म में बेनिफिट होगा. यदि बॉस के द्वारा कोई टाइमलाइन दी जाए तो तय समय में कार्य पूरा करने का प्रयास करें. किसी भी प्रोजेक्ट का डॉक्यूमेंटेशन पूरी सतर्कता के साथ करें. प्रॉपर्टी और हेवी मशीनरी के बिजनेस में आज लोगों को लाभ मिल सकता है. क्लाइंट्स की तरफ से धीमी प्रगति आपको फ्रस्ट्रेटेड कर सकती है. आज धैर्य रखने से कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है.
Finance / फाइनेंस : आज दिन का आगमन काफी धीमी गति से होगा. आज आपके द्वारा किसी महत्वपूर्ण कार्य की वजह से आपको धन लाभ होगा. लंबी अवधि में निवेश के लिए आज कोई महत्वपूर्ण योजना मिल सकती है. अचानक आपके खर्चों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. कोई ऐसा पेमेंट जो काफी समय से कानूनी अड़चन की वजह से अटका था, आज आपको मिल सकता है. कोई बड़ी फाइनेंशियल डील पक्की हो सकती है. आज पुराने चल रहे लोन में राहत मिल सकती है. आज इन्वेस्टमेंट के दौरान ज्यादा रिस्क लेना घातक सिद्ध हो सकता है. आज दिन में फाइनेंशियल ग्रोथ काफी धीमी लेकिन स्थाई होगी.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपकी फीलिंग्स मन में ही दबी रह सकती है. किसी गंभीर व्यक्ति के प्रति आपका आकर्षण बढ़ सकता है. आपकी पुरानी फीलिंग्स आज फिर से सक्रिय हो सकती है. आज आपके पार्टनर का आपके प्रति लगाव कम हो सकता है. आज काम का बोझ आपके रिश्तों पर गंभीर असर डाल सकता है. आज आप शांत रहकर भी रिश्तो को अहमियत देने का प्रयास करेंगे. जीवनसाथी के साथ आज फ्यूचर सिक्योरिटी को लेकर चर्चा हो सकती है. आज घर में किसी कंस्ट्रक्शन या नए घर को खरीदने की चर्चा हो सकती है. परिवार की वरिष्ठ सदस्यों के साथ बैठकर आज कुछ समय व्यतीत करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 4
Lucky Color / शुभ रंग : काला.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं