Personality Number 5 / मूलांक 5 : किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 5 होता है. आज किए गए कार्य का परिणाम तुरंत प्राप्त नहीं होगा. दिमाग पर आपको कंट्रोल रखना होगा साथ ही अपनी प्लानिंग में फोकस बना कर रखना होगा. दिमागी रूप से आज आप काफी सक्रिय रहेंगे. आज आपके मन में अच्छे-अच्छे विचार और प्लान आएंगे. कॉल या ईमेल के माध्यम से कम्युनिकेशन पर ध्यान देना होगा.आइये जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : ऑफिस में यदि आज योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया गया तो ग्रोथ हो सकती है. अचानक मीटिंग या प्रेजेंटेशन के माध्यम से आपका कम्युनिकेशन डेवलप होगा. ऑफिस के उच्च अधिकारियों को आपसे परिणाम की दरकार रहेगी. जल्दबाजी न करें, धैर्य के साथ आगे बढ़े. ऑफिस में टाइम पास या हंसी-मजाक में समय व्यतीत ना करें. किसी भी क्लाइंट के साथ कमिटमेंट सावधानीपूर्वक करें. ट्रेडिंग और सोशल मीडिया के बिजनेस वाले जातकों को आज विशेष लाभ हो सकता है. कॉन्ट्रैक्ट करते समय क्लाइंट के साथ सतर्कता रखें.
Finance / फाइनेंस: आज फाइनेंशियल एनर्जी में अप एंड डाउन बना रहेगा. कोई पेमेंट डिले होने की वजह से फ्रस्ट्रेशन बढ़ सकता है. किसी जानकार व्यक्ति के माध्यम से कोई बड़ी बिजनेस डील मिल सकती है. ट्रेडिंग के माध्यम से आज इनकम होने का योग बन रहा है, लेकिन धैर्य बनाए रखें. कोई पुरानी फाइनेंशियल केस में आज लीगल मूवमेंट हो सकता है. अनावश्यक इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और लग्जरियस पर आज आपका खर्चा बढ़ सकता है. ज्यादा रिस्क लेकर ट्रेडिंग में इन्वेस्ट करने से लॉस हो सकता है. आज वित्तीय निर्णय लेते समय अनुशासन और दिमागी सतर्कता बनाए रखें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आप लोगों के साथ फ्लर्ट कर सकते हैं. आपका हंसी मजाक करने की वजह से नए संबंध बन सकते हैं. पुराने संबंधों में फिर से एक दूसरे के प्रति इमोशन जागे सकते हैं. आपका जीवनसाथी आपके साथ समय व्यतीत करना चाहता है. आज आपका रोमांटिक मूड रिश्ते को इंप्रूव कर सकता है. बातचीत के दौरान सही शब्दों का प्रयोग करें अन्यथा मजाक में कही बात बड़ा विवाद बना सकती है. आज दिमागी सक्रियता की वजह से पार्टनर के साथ फ्यूचर प्लानिंग हो सकती है. पार्टनर के साथ बैठकर आज कुछ फाइनेंशियल और महत्वपूर्ण डिसीजन लिए जा सकते हैं.
Lucky Number / शुभ अंक : 1
Lucky Color / शुभ रंग : हल्का हरा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं