Personality Number / मूलांक 3 - किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 3 होता है. आज का दिन आपके लिए उन्नति के अवसरों से भरा रहेगा. आपको इन अवसरों को पहचान कर सही दिशा में प्रयास करना होगा. यदि आपका प्रयास सही दिशा में हुआ तो आज कोई बड़ा लाभ आपको हो सकता है.
Career / करियर : ऑफिस में अचानक आपको आज नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं. पूरे ऑफिस स्टाफ के कोऑर्डिनेशन और सपोर्ट से आज आपको कामयाबी मिलेगी. कार्य को अंजाम देने से पहले उसकी पूरी प्लानिंग करने के बाद आगे बढ़े और जल्दबाजी न करें. पति आत्मविश्वास के साथ गलत दिशा में कदम ना बढ़ाएं.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है. आपकी डेली इनकम में बढ़ोतरी संभव है. कोई रुका हुआ धन अचानक आपको प्राप्त हो सकता है. यदि आपकी प्लानिंग और स्ट्रेटजी बेहतर है तो इन्वेस्टमेंट के लिए लॉन्ग टर्म में रिस्क ले सकते हैं इससे आपको लाभ होगा. किसी भी इन्वेस्टमेंट या लेनदेन में क्लेरिटी रखें.
Love and Personal Life / लव लाइफ/ व्यक्तिगत जीवन : आज आपका दांपत्य जीवन आनंदित क्षणों के साथ आगे बढ़ेगा. अचानक आपके जीवन में प्रेम की एंट्री हो सकती है. लिव इन में रह रहे जातकों के लिए आज का दिन बहुत शानदार रहने वाला है. पति-पत्नी को एक दूसरे का साथ और समझ की वजह से रिश्ता मजबूत होगा. आज आपका कॉन्फिडेंस लेवल शानदार रहेगा लेकिन आपको ईगो से बचना होगा.
Lucky Number / शुभ अंक : 9
Lucky color / शुभ रंग : सुनहरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं