Personality Number 7 / मूलांक 7 : किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 7 होता है. आज आपका मन सामाजिक रूप से लोगों के बीच में नहीं लगेगा. एकांत में रहकर आज आप आत्ममंथन करना चाहेंगे. आपके मन में चल रही किसी योजना पर आज आप स्ट्रेटजी तैयार करेंगे. आइए जानते हैं मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आपका दिमाग अपेक्षा से ज्यादा गंभीर और सोचने की क्षमता वाला होगा. ऑफिस में किसी भी परिस्थिति को आसानी से हैंडल करेंगे. शोध और टेक्नोलॉजी, लेखन से संबंधित लोगों के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है. कोई महत्वपूर्ण गोपनीय जानकारी आपके सामने आ सकती है. टीम के साथ काम करने में आज गलतफहमी हो सकती है, इसलिए अकेले काम करना ज्यादा बेहतर है. अपने सीक्रेट गोपनीय रखें, लेकिन लोगों के साथ मिलते-जुलते रहे. किसी भी ऑफर के बारे में पूरी जांच करें, लेकिन ओवरथिंकिंग में आकर निर्णय ना लें.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी आमदनी में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. बीच-बीच में अचानक छोटे लाभ आपको मिलेंगे. आज दिन में आपका पेमेंट रुक रुक कर आपको प्राप्त होगा. परिवार और मित्रों के साथ आज किसी धार्मिक यात्रा पर आपका पैसा खर्च होगा. ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते समय सतर्कता रखें.बित्तीय लेनदेन से संबंधित सभी कागजात पूरी तरह पढ़ने के बाद ही कमिटमेंट करें. आज किसी भी प्रकार के इन्वेस्टमेंट से पहले पूरी जांच करें. आज का दिन इन्वेस्टमेंट के लिए प्लानिंग का है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपका मन भावुक और शांत रहेगा. लोग आपके मौन को समझ नहीं पाएंगे. आपके कम्युनिकेशन गैप से लोगों के साथ गलतफहमी बढ़ सकती है. आपके पार्टनर को आज आपकी विशेष आवश्यकता होगी. किसी पुराने इशू की वजह से मन हर्ट हो सकता है. धार्मिक क्षेत्र अथवा रहस्यमई चीजों की और आपका मन आकर्षित हो सकता है. आज आप खुद से संबंधित चीजों को अकेले बैठकर डीप एनालिसिस करेंगे. मेंटल स्ट्रेस, नींद में डिस्टरबेंस और पाचन की समस्या आपको परेशान कर सकती है.
Lucky Number / शुभ अंक : 2
Lucky Color / शुभ रंग : सिल्वर.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं