विज्ञापन

मूलांक 5 राशिफल : स्मार्ट डिसीजन से मिलेंगे उन्नति के अवसर, स्किन एलर्जी से रहना होगा सावधान!

आज के दिन का अंक है 3 है, जो मूलांक 5 के लिए बृहस्पति और बुध की ऊर्जा को संकलित करके आपका दिन प्रभावित करेगा. आज आपकी ज्ञान में वृद्धि होगी. आपके अंदर व्यावसायिक समझ बढ़ेगी. आइए जानते हैं कि मूलांक 5 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

मूलांक 5 राशिफल : स्मार्ट डिसीजन से मिलेंगे उन्नति के अवसर, स्किन एलर्जी से रहना होगा सावधान!

Personality Number 5 / मूलांक 5 : किसी भी माह की 5, 14, 23  तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 5 होता है. आज का दिन आपके लिए अचानक बदलाव, अवसर और जबरदस्त बिजनेस आइडिया लेकर आया है. आपकी कम्युनिकेशन स्किल और नेटवर्किंग क्षमता में बढ़ोतरी होगी. आज मेहनत नहीं स्मार्ट डिसीजन से लाभ होगा. आइए जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आज सोशल मीडिया, ट्रेडिंग, शेयर बाजार और ऑनलाइन काम में सफलता मिल सकती है. आज नए लोगों के साथ संबंध बनेंगे. पहले से रुकी हुई कोई बिजनेस डील और मूव कर सकती है. किसी व्यावसायिक यात्रा पर दूर जाना पड़ सकता है. ऑनलाइन सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए आज विशेष लाभ का दिन है. जल्दबाजी में आकर तुरंत निर्णय न करें. कुछ अवसर दिखावा या छल मात्र हो सकते हैं. एक साथ कई कामों में हाथ ना डालें, अन्यथा मानसिक तनाव हो सकता है.

Finance / फाइनेंस: आज फाइनेंसियल कंडीशन अप एंड डाउन रहेगी. लाभ के छोटे-छोटे अवसर प्राप्त होंगे. बोनश और कमीशन के रूप में आज धन प्राप्त हो सकता है. ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में सावधानी रखें. अनावश्यक खर्च इग्नोर करें. छोटे-छोटे निवेश आज आपको लाभ दे सकते हैं. अपने व्यवसाय की मार्केटिंग करें. कम्युनिकेशन के थ्रू आज धन लाभ होने की बड़ी उम्मीद है.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपकी बातों से आकर्षित होकर लोग आपके साथ जुड़ने का प्रयास करेंगे. जीवनसाथी के साथ रोमांटिक क्षण बिताएंगे. रिश्तों में पहले से चला रहा विवाह बातचीत से दूर हो सकता है. पत्नी अथवा प्रेमिका को लेकर सरप्राइज ट्रैवल करें, इससे रिश्ते और मधुर बनेंगे. सिंगल लोगों को यात्रा के दौरान किसी के साथ साउल कनेक्शन फील हो सकता है. आपका मन लोगों के साथ फ्लर्ट करने का होगा. एक साथ कई लोगों के साथ रिश्ते दिक्कत दे सकते हैं. परिवार में किसी की कामयाबी से संबंधित कोई अच्छी खबर आपको प्राप्त हो सकती है. घर में माहौल खुशनुमा रहेगा. स्किन से संबंधित एलर्जी से सावधान रहना होगा.

Lucky Number / शुभ अंक : 3

Lucky Color / शुभ रंग : पीला.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com