विज्ञापन

मूलांक 2 राशिफल : ऑफिस में आज किसी महिला से मिलेगी आपको मदद, एक्स आपकी जिंदगी में फिर से वापस आ सकती है!

आज के दिन का अंक है 3 है, जो चन्द्रमा के साथ बृहस्पति की ऊर्जा को लेकर आपका दिन प्रभावित करेगा. आज का दिन आपके रिश्तों और संबंधों की भावनाओं को समझने का है और आप काफी संवेदनशील रहेंगे. आइए जानते हैं कि मूलांक 2 के व्यक्तियों के जीवन में इसका असर .

मूलांक 2 राशिफल : ऑफिस में आज किसी महिला से मिलेगी आपको मदद, एक्स आपकी जिंदगी में फिर से वापस आ सकती है!

Personality Number 2 / मूलांक 2 : किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है. आज मूड स्विंग्स की समस्या आपको दिक्कत दे सकती है. धर्म के प्रति लगाव और लोगों की भावनाओं को समझने की आंतरिक शक्ति मजबूत होगी. आज आपके बिगड़े रिश्ते को फिर से सही करने का मौका मिलेगा. आइए जानते हैं मूलांक 2 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आज किसी की महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले वरिष्ठ लोगों की सलाह लें. अकेले किसी भी कार्य में आगे ना बढ़े. आज आपको टीम के साथ मिलकर काम करने से बेहतर परिणाम हासिल होंगे. किसी डील से रिलेटेड रुकी हुई बातचीत आज फिर से शुरू हो सकती है. ऑफिस में किसी महिला से आपको सहायता मिल सकती है. छोटी-छोटी बातों पर ओवरथिंकिंग करने से बचें. ऑफिस में किसी विवाद को इग्नोर करें. किसी के इनफ्लुएंस में आकर कोई निर्णय न लें.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति रोज से कहीं बेहतर रहेगी. छोटी-छोटी फाइनेंशियल अपॉर्चुनिटी से आपको लाभ होगा. आज किसी व्यक्ति को उधार पैसा ना दें. आज आपको इन्वेस्टमेंट से ज्यादा सेविंग्स पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. घर परिवार के साथ घूमने या आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी पर धन खर्च हो सकता है. घर के अंदर तो लग्जीरियस से संबंधित चीजों को खरीदने में भी आपका धन खर्च होगा. शॉर्ट टर्म में इन्वेस्टमेंट की कोई बेहतर डील आज आपको को लाभान्वित कर सकती है.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज का दिन लव लाइफ और दांपत्य जीवन के लिए काफी महत्वपूर्ण है. आज आपके पार्टनर को आपसे भावनात्मक सपोर्ट चाहिए होगा. लंबी और रोमांटिक बातचीत आपके बीच मिसअंडरस्टैंडिंग को खत्म कर सकती है. आपके संबंध फिर से बेहतर और मजबूत होंगे. आपकी एक्स फिर से आपको कनेक्ट कर सकती है. शाम के समय आपकी पुरानी यादें आपकी फीलिंग्स पर हावी हो सकती है. परिवार के साथ आज समय बताने का मौका मिलेगा. माता-पिता की केयर करने से आपकी सराहना होगी. मानसिक रूप से थकान और नींद में डिस्टरबेंस के साथ सर्दी जैसी समस्या आपको परेशान कर सकती हैं.

Lucky Number / शुभ अंक : 6

Lucky Color / शुभ रंग : क्रीम.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com