Personality Number 7 / मूलांक 7 : किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 7 होता है. आज आप एकांत में समय व्यतीत करना पसंद करेंगे. बार-बार डीप थिंकिंग में खो सकते हैं. आपको आज कुछ ऐसे साइन नजर आएंगे जिनके काफी गहरा मतलब होगा. आज आपकी तलाश अपनी डेस्टिनेशन की होगी. आइये जानते हैँ मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज किसी प्रोजेक्ट की प्लानिंग और उससे संबंधित रिसर्च में आप सफलता हासिल करेंगे. करियर में आज आपको कुछ छिपी हुई अपॉर्चुनिटी मिल सकती है. टीम के साथ मिलकर काम करने की वजाय आज अकेले कार्य करने में सफलता प्राप्त होगी. किसी नई योजना को लागू करने की जगह आज इसकी प्लानिंग और स्ट्रेटजी तैयार करें. ऑफिस में गुप्त शत्रुओं से सावधान रखें. व्यवसाय में आंख बंद करके किसी पर भरोसा ना करें. भावुकता में आकर कोई भी निर्णय न करें.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर और स्थायित्व भारी रहेगी. गुप्त स्रोतों से आज आपको धन लाभ हो सकता है. अपने मन की आवाज को सुने और सही निर्णय करें. पूर्व में किया गया इन्वेस्टमेंट आज आपको लाभ के रूप में प्राप्त होगा. आज किसी भी ऑनलाइन फ्रॉड या स्कैम के लालच में फंसकर पैसा इन्वेस्टमेंट ना करें. किसी भी लेनदेन से पहले उसके डॉक्यूमेंट भली भांति जांच कर लें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज किसी व्यक्ति के साथ आपको काफी आत्मीय लगाव हो सकता है. पुराने संबंध फिर से सक्रिय हो सकते है. आज आपका लगाव किसी के प्रति गुप्त रूप से बढ़ सकता है. जीवनसाथी के साथ डिस्टेंस बढ़ सकता है. यदि आप अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त नहीं करेंगे, तो मिसअंडरस्टैंडिंग बढ़ सकती है. जीवनसाथी के साथ चुप्पी और मिसअंडरस्टैंडिंग दूर करने का प्रयास करें. आज आपके दिमाग में इनट्यूशन और इमोशन हावी रहेंगे. शरीर में एनर्जी थोड़ी को फील होगी.
Lucky Number / शुभ अंक : 2
Lucky Color / शुभ रंग : समुद्री हरा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं