विज्ञापन

Capricorn Tarot Card Rashifal: लक्ष्य की तरफ ध्यान, विचारों में सकारात्मक परिवर्तन, विदेश में बसने की चाह

Makar Tarot Card Rashifal 29 April 2026: Knight of swords की ऊर्जा व्यवहार में गंभीरता लाने और विदेश जाने की इच्छा पूर्ति को दर्शा सकती है. आइए जानते हैं, मकर राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Capricorn Tarot Card Rashifal: लक्ष्य की तरफ ध्यान, विचारों में सकारात्मक परिवर्तन, विदेश में बसने की चाह
Capricorn Tarot Card Horoscope Today 29 April 2026 Makar Tarot Card Rashifal

Capricorn Tarot Card Horoscope Today 29 April, Makar Tarot Card Rashifal: इस समय विचारों की अस्थिरता कार्य से भटकाव करा सकती है...खुद को लक्ष्य की तरफ केंद्रित करें. कार्यों को समय पर पूरा करें. दिल और दिमाग में संतुलन बनाएं. यदि किसी कार्य को लेकर उत्साहित नहीं हो रहे है तो कुछ समय कार्य से अवकाश ले सकते है. पुनः पूरी ऊर्जा को एकत्र कर कार्य को पूरा करें. मन में भटकाव सोच में नकारात्मकता को बढ़ा सकता है. कार्य की अधिकता और लोगों के पक्षपात पूर्ण तरीकों के कारण मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है.

समय के साथ अपने विचारों में परिवर्तन लाएं. किसी नए कार्य का की शुरुआत को लेकर उत्साहित हो सकते है. इस कार्य में जोखिम जरूर है, लेकिन कार्य की सफलता से आगे काफी अच्छे अवसर प्राप्त हो सकेंगे. कोई मित्र काफी समय बाद आपसे कही दूर से मिलने आ सकता है. इस बात से मन उत्साहित हो सकता है.

काफी समय से विदेश में बसने की चाह रखते आए है. किसी नए मकान को खरीदने के प्रयास शुरू कर सकते है. अपने परिजनों की सुख सुविधाओं का ख्याल रख सकते है. अपने व्यवहार में थोड़ा गंभीरता लाना जरूरी है. लापरवाही और जल्दबाजी दोनों ही कार्यों को पूरा करने में रुकावट डाल सकती है.

स्वास्थ्य : किसी बड़े स्वास्थ्य समस्या की आशंका से मन परेशान हो सकते है. चिकित्सक से परामर्श ले सकते है.

आर्थिक स्थिति : अचानक से धन कमाने के नए स्रोत खुलते नजर आ सकते हैं. किसी गरीब बच्चे की पढ़ाई में मदद कर सकते है.

रिश्ते : व्यावसायिक जीवन और व्यक्तिगत जीवन को अलग रखने का प्रयास करें. परिजनों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने का प्रयास करें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com