Aries Tarot Card Horoscope Today 30 April, Mesh Tarot Card Rashifal: पुराने कानूनी मामलों में न्यायालय में फैसला पक्ष में होने से राहत मिल सकती है. राजनीति में जाने की इच्छा पूरी होने की उम्मीद पूरी हो सकती है. घर-परिवार की समस्याओं को सुलझाने के प्रयास सफल होंगे. दिखावे से दूर रहें. जीवनसाथी के नए व्यवसाय में सहयोग कर सकते है. अचानक से कुछ खर्चे सामने आ सकते है. गुस्से और भाषा पर काबू रखें. शब्दों का चयन सोच समझकर करें. कोई गलत बात सामने वाले से विवाद की स्थिति बना सकती है.
संपत्ति की खरीद करते समय कागजातों या दस्तावेजों की जांच पड़ताल सावधानी से करें. लंबे समय से चली आ रही कुछ छोटी-छोटी महत्वकांक्षाओं की पूर्ति हो सकती है. इस समय कार्य से भटकाव हो सकता है. करीबी लोगों की गलत बातों का समर्थन न करें. व्यर्थ के खर्चों को लेकर जीवनसाथी के साथ तनातनी हो सकती है. प्रिय के साथ रिश्ते सुधारेंगे. किसी गलतफहमी के चलते दोनों के बीच दूरियां आ सकती है. आसपास के लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें.
स्वास्थ्य: कार्य की अधिकता के चलते थकान हो सकती है. थोड़ा समय कार्य से दूर रहकर विश्राम करें. साथ ही मेडिटेशन कर सकते है.
आर्थिक स्थिति: आय की स्थिति सामान्य रहेगी. खर्चों को कम करें.
रिश्ते: परिवार में सुख शांति बनी रहेगी. किसी मेहमान का आगमन उत्साहित कर सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं