विज्ञापन
8 years ago
नई दिल्ली: मध्‍यप्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों के नतीजे आ चुके हैं. बुधवार सुबह चुनाव आयोग ने फाइनल आकड़ें जारी किए हैं. यहां कांग्रेस ने 114 सीटों पर जीत हासिल की है, वहीं भाजपा 109 सीटों पर रह गई. हालांकि, कांग्रेस बहुमत के जादूई आंकड़े 116 से दो सीट दूर रह गई. वहीं दो सीटें बहुजन समाज पार्टी, एक समाजवादी पार्टी और चार निर्दलीय उम्मीदवारों के हिस्से में गई हैं. 

कांग्रेस ने मंगलवार देर रात ही राज्यपाल को पत्र लिखकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था, हालांकि, राज्यपाल की ओर से कांग्रेस को जवाब मिला था कि अभी मतगणना जारी है, अभी पूरे नतीजे आ जाने दीजिए. मध्य प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों में कड़ी टक्कर देखने को मिली. मध्य प्रदेश में भाजपा पिछले 15 साल से राज कर रही थी. इसके अलावा राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बहुमत मिला है. वहीं तेलंगाना और मिजोरम में उसे हार का सामना करना पड़ा. तेलंगाना में टीआरएस तो मिजोरम में एमएनएफ को बहुमत मिला है.

अन्‍य राज्‍यों के LIVE अपडेट:

छत्तीसगढ़ चुनाव परिणाम 2018 Live Updates: छत्तीसगढ़ में बदलेगी सत्ता या रमन सिंह बने रहेंगे बादशाह
Mizoram Elections Results 2018 Live: क्‍या मिजोरम में कांग्रेस सत्‍ता में आ पाएगी
तेलंगाना में टीआरएस फिर सत्‍ता में आएंगी या कांग्रेस-टीडीपी गठबंधन करेगा कमाल
राजस्‍थान में क्‍या कांग्रेस करेगी वापसी या खिला रहेगा कमल
 

Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश) Election Results Live Updates 2018:  

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Madhya Pradesh Assembly Elections 2018, Madhya Pradesh Election Results, Assembly Polls 2018, MP Election Results 2018, Assembly Elections 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com