कर्नाटक चुनाव 2018: चुनाव शुरू होने से पहले अपने घर में पूजा करते बीएस येदियुरप्पा
नई दिल्ली:
कर्नाटक में भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि हमें राज्य में 150 से ज्यादा सीटें मिलेंगी और मैं 17 मई को सरकार बनाने जा रहा हूं. उन्होंने कहा कि, आज बहुत महत्वपूर्ण दिन है. सभी को घरों से बाहर निकलकर मतदान करना चाहिए. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता सिद्धारमैया सरकार से ऊब चुकी है. मैं कर्नाटक के लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि मैं राज्य में सुशासन देने जा रहा हूं. इससे पहले बीएस येदियुरप्पा ने मतदान शुरू होने से पूर्व अपने घर में पूजा अर्चना की. आपको बता दें कि 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.
यह भी पढ़ें : कर्नाटक चुनाव से 2 दिन पहले येदियुरप्पा बोले- 17 को लूंगा CM पद की शपथ, पीएम मोदी को भी दिया न्योता
आपको बता दें कि, कुछ दिन पहले भी बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा ने अपने शपथ ग्रहण की तारीख का ऐलान कर दिया था. 75 साल के येदियुरप्पा को यकीन है कि कर्नाटक में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. उन्होंने कहा कि हम कम से कम 135-140 सीटें जीतने वाले हैं और हमारा लक्ष्य 150 सीटें जीतने का है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Karnataka Election 2018