विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2018

सीपी जोशी के 'धर्म' वाले बयान को लेकर बैकफुट पर कांग्रेस, राहुल ने दी नसीहत, तो जताया खेद

'धर्म के बार में सिर्फ पंडित ही जानते हैं' बयान देकर कांग्रेस के दिग्गज नेता सीपी जोशी (CP Joshi) विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं.

सीपी जोशी के 'धर्म' वाले बयान को लेकर बैकफुट पर कांग्रेस, राहुल ने दी नसीहत, तो जताया खेद
सीपी जोशी के बयान पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया
नई दिल्ली: 'धर्म के बार में सिर्फ पंडित ही जानते हैं' बयान देकर कांग्रेस के दिग्गज नेता सीपी जोशी (CP Joshi) विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं. यही वजह है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सीपी जोशी के बयान का खंडन किया है. दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी नेता सीपी जोशी के बयान का खंडन किया है, और उनसे इस बयान पर खेद प्रकट करने के लिए भी कहा है. बता दें कि  सीपी जोशी ने कहा है कि धर्म के बारे में कोई जानता है तो केवल पंडित जानते हैं.' इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'उमा भारती एक लोधी हैं और वह हिंदू धर्म के बारे में बात करती हैं, मोदी जी हिंदू धर्म पर बात करते हैं. केवल ब्राह्मण हैं, जो इस बारे में बात नहीं करते. देश को गुमराह किया जा रहा है. धर्म और शासन दोनों अलग-अलग चीजें हैं. हर किसी को अपना धर्म मानने का अधिकार है.'

कांग्रेस नेता सीपी जोशी बोले- धर्म पर बात करते हैं पीएम मोदी, पर धर्म के बारे में सिर्फ पंडित ही जानते हैं

राहुल गांधी के ट्वीट में कहा गया, "सीपी जोशी जी का बयान कांग्रेस पार्टी के आदर्शों के विपरीत है... पार्टी के नेता ऐसा कोई बयान न दें, जिससे समाज के किसी भी वर्ग को दुःख पहुंचे... कांग्रेस के सिद्धांतों, कार्यकर्ताओं की भावना का आदर करते हुए जोशी जी को ज़रूर गलती का अहसास होगा... उन्हें अपने बयान पर खेद प्रकट करना चाहिए..." हालांकि, अब सीपी जोशी ने भी ट्वीट कर अपने बयान पर खेद प्रकट किया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा- कांग्रेस के सिद्धांतो एवं कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए मेरे कथन से समाज के किसी वर्ग को ठेस पहुंची हो तो मैं उसके लिए खेद प्रकट करता हूं. 
दरअसल, राजस्थान के नाथद्वारा में जोशी ने एक रैली में कहा कि धर्म के बारे में कोई जानता है तो पंडित जानते हैं लेकिन PM मोदी, उमा भारती, साध्वी ऋतंबरा जैसे नेता हिंदू धर्म की बात करते हैं. वे कहते हैं कि एक कांग्रेसी हिंदू नहीं हो सकता, उन्हें सर्टिफिकेट देने की अथॉरिटी किसने दी? क्या उन्होंने कोई यूनिवर्सिटी खोल रखी है? धर्म के बारे में कोई जानता है तो केवल पंडित जानते हैं.' 

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 : फूंक-फूंक कर कदम रखना होगा कांग्रेस को, ऐसे बयानों से हो सकता है अच्छा-खासा नुकसान

सीपी जोशी ने आगे कहा, 'सरदार पटेल जी पंडित नेहरू के कैबिनेट में थे. पटेल जी की एकिकृत भारत योजना को पंडित नेहरू का समर्थन था, उन्होंने पंडित नेहरू की मंजूरी के बिना कुछ नहीं किया. लेकिन ये लोग दोनों के बारे में गलत जानकारी फैला रहे हैं कि दोनों कभी साथ नहीं रहे.'

बता दें, सीपी जोशी को नाथद्वारा से चुनावी मैदान में उतारा गया है. राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों के लिए 7 दिसंबर को चुनाव है. इसी दिन तेलंगाना में मतदान हैं. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम के साथ इन दोनों राज्य के चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर को जारी किए जाएंगे.

VIDEO: सीपी जोशी ने पीएम मोदी व उमा भारती की जाति-धर्म पर उठाए सवाल
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, CP Joshi, Rajasthan Assembly Elections 2018, Assembly Elections 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com