लखनऊ:
खांटी गंवई स्वरूप में अभिजात्य छुअन लेकर नए तेवर-कलेवर के साथ अपने बलबूते उत्तर प्रदेश में पहली बार सत्ताशीर्ष पर पहुंची समाजवादी पार्टी के युवा चेहरे अखिलेश यादव और उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली।
राज्यपाल बीएल जोशी ने राजधानी लखनऊ स्थित ला मार्टीनियर कॉलेज मैदान में आयोजित भव्य समारोह में प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री अखिलेश और उनके मंत्रिमण्डलीय सहयोगियों को पद और गोपनीयता का हलफ दिलाया।
अखिलेश के साथ 19 मंत्रियों ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। इनमें आजम खां, शिवपाल सिंह यादव, अहमद हसन, वकार अहमद शाह, राजा अरिदमन सिंह, आनंद सिंह, अम्बिका चौधरी, रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया, बलराम यादव, अवधेश प्रसाद, ओमप्रकाश सिंह, पारसनाथ यादव, रामगोविंद चौधरी, दुर्गाप्रसाद यादव, कामेश्वर उपाध्याय, राजाराम पाण्डेय, राजकिशोर सिंह, ब्रह्माशंकर त्रिपाठी तथा शिव कुमार बेरिया शामिल हैं।
इसके साथ ही अखिलेश यादव सरकार के 29 राज्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। सिडनी से इंजीनियरिंग में परास्नातक 38 वर्षीय अखिलेश को सपा का चेहरा और चाल बदलकर उसे अभिजात्य का रंग देकर विधानसभा चुनाव में पहली बार स्पष्ट बहुमत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाने का श्रेय दिया जा रहा है। इस नए सिलसिले को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी आलाकमान ने सूबे की कमान भी उन्हें सौंपी है। अखिलेश राज्य के ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं, जिनके पिता मुलायम सिंह यादव भी इस पद पर आसीन रह चुके हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Akhilesh Yadav, Uttar Pradesh New Chief Minister, Akhilesh Yadav Swearing In, Uttar Pradesh Assembly Polls 2012, Samajwadi Party, अखिलेश यादव, उत्तर प्रदेश का नया मुख्यमंत्री, समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव का शपथ ग्रहण, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2012, Assembly Ele