Haryana Assembly Election: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को 65 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया. निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रारंभ हुआ और शाम छह बजे समाप्त हुआ. चुनाव आयोग के अनुसार शाम छह बजे मतदान समाप्त होने तक 65 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं. हरियाणा में 2014 के विधानसभा चुनाव में 76.54 प्रतिशत मतदान हुआ था, वहीं इस साल के लोकसभा चुनाव में राज्य के 70.36 फीसदी लोगों ने वोट डाले. राज्य में 105 महिलाओं समेत 1169 उम्मीदवार मैदान में हैं. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में भाजपा हरियाणा में सत्ता वापसी की कोशिश में लगी है और उसने इस बार 75 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. इस समय राज्य विधानसभा में भाजपा की 48 सीटें हैं. हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि 19578 मतदान केंद्र बनाये गये जिनमें 13837 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Haryana Election, Haryana Election 2019, Haryana Assembly Election, Assemblyelections2019