प्रतीकात्मक फोटो
अहमदाबाद:
गुजरात के साबरकांठा जिले के गलतेश्वर में पिकनिक मना रहे छह युवक साबरमती नदी में डूब गए.
पुलिस ने बताया कि यह सभी युवक जिले के रसलोद गांव के निवासी थे और वे नदी तट पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर के निकट पिकनिक मना रहे थे. उन्होंने नदी में नहाने की चेष्टा की लेकिन उसमें कूदते ही वे डूबने लगे. इससे पहले कि कोई उन्हें बचाने की कोशिश करता वे डूब गए.
प्रांतिज थाने के अधिकारी ने बताया कि उन्हें बाहर निकालने के लिए दमकल और पुलिस की टीमें भेजी गईं. इस काम में उन्हें दो घंटे का समय लग गया.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
गुजरात, साबरकांठा, छह युवक नदी में डूबे, साबरमती नदी, Gujrat, Six Young Men Immersed, Sabarmati River, Sabarkantha